अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी.</H2> खूंटी के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली दुर्घटना अड़की थाना क्षेत्र के जीवन टोली-बिरबांकी रोड में स्थित कटुई गांव के पास
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
खूंटी के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली दुर्घटना अड़की थाना क्षेत्र के जीवन टोली-बिरबांकी रोड में स्थित कटुई गांव के पास हुई. जिसमें एक बोरिंग गाड़ी पलट गयी. जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अंतर्गत डुमरिया गांव निवासी टिब्लू राम के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार बोरिंग वाहन अड़की के गोपाल गांव गया था. वहां से बिरबांकी की ओर जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर मोड़ में पलट गया. जिससे वाहन में सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं छह लोग घायल हो गये. घायलों में उमेश, रमेश, विशाल, निशांत, जयराम और चालक सरोज शामिल हैं. शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया गया. दूसरी दुर्घटना में खूंटी थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सागा गांव निवासी 26 वर्षीय श्याम रूंडा के रूप में की गयी. रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










