अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी. </H2>मुरहू थाना क्षेत्र के अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. पहली दुर्घटना रविवार की है. जिसमें मुरहू के कटहल टोली में डोभा में नहाने के
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
मुरहू थाना क्षेत्र के अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. पहली दुर्घटना रविवार की है. जिसमें मुरहू के कटहल टोली में डोभा में नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के वीर सिंह मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह सुबह डोभा में नहाने गया था. इसी क्रम में पैर फिसलने से डोभा के पानी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.नाबालिग ने की आत्महत्या :
मुरहू थाना क्षेत्र के कोड़ाकेल इंदिरा कॉलोनी में एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गांव के ही रोहित नायक (18) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार उसने अपने घर में फंदा बनाकर झूल गया. उसके निधन के बाद गांव में मातम का माहौल था. खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था. सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










