ट्रेड यूनियनों ने बोनस के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
ट्रेड यूनियनों ने बोनस के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

एटक व सीटू ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर पूजा बोनस देने की उठायी मांग

विज्ञापन

चितरा. दुर्गा पूजा बोनस भुगतान में हो रहे विलंब से नाराज एटक व सीटू ट्रेड यूनियन की ओर से संयुक्त रूप से बुधवार को चितरा कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के पास आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पार्टी झंडा लेकर विरोध-प्रदर्शन कर जल्द बोनस देने की मांग की. इस दौरान सीटू के रामदेव सिंह, युधिष्ठिर सिंह यादव व एटक के होपना मरांडी व गणेश कोल ने कहा कि पूजा बोनस की घोषणा अब तक नहीं होने से कोयला कर्मियों में मायूसी छाई है. कहा कि पूजा को कोयला मजदूरों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है. दुर्गा पूजा का पर्व काफी नजदीक है. कोयला कर्मी बोनस के अभाव में खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. कहा कि कोल इंडिया की गलत नीति के कारण कोयला मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि अगर बैठक नहीं होती है और बोनस की घोषणा नहीं की जाती है तो तत्काल कोल इंडिया अपने स्तर से कोयला मजदूरों को एडवांस के रूप में एक एक लाख रुपया भुगतान करे. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो जोरदार विरोध करते हुए कामकाज ठप कर दिया जाएगा. मौके पर देबू महतो समसुल मियां, उस्ताद मल्लिक, बदन दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola