धोखाधड़ी को लेकर एडवाइजरी हुई जारी

Updated:
विज्ञापन
धोखाधड़ी को लेकर एडवाइजरी हुई जारी

यह एडवाइजरी ऐसे कई मामलों के बाद जारी की गयी है, जहां नागरिकों को झूठे बहाने और लालच देकर फुसलाया गया और बाद में उनका अपहरण कर फिरौती मांगी गयी

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य राज्यों में ईरान में रोजगार देने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आये हैं. अब इसे लेकर भारत सरकार ने ईरान में रोजगार की तलाश कर रहे भारतीय नागरिकों को सचेत करते हुए एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी ऐसे कई मामलों के बाद जारी की गयी है, जहां नागरिकों को झूठे बहाने और लालच देकर फुसलाया गया और बाद में उनका अपहरण कर फिरौती मांगी गयी. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादे करके या यह आश्वासन देकर ईरान जाने के लिए फुसलाया गया कि उन्हें रोजगार के लिए किसी तीसरे देश में भेजा जायेगा. ” मंत्रालय ने आगे बताया कि ईरान पहुंचने पर, इनमें से कई व्यक्तियों का आपराधिक समूहों द्वारा अपहरण कर लिया गया और उनकी रिहाई के लिए फिरौती की मांग की गयी. इस परामर्श में भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है. ईरान में नौकरियों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश का दावा करने वाले प्रस्तावों के मामले में विशेष तौर पर आगाह किया गया है. भारत सरकार ने जोर देकर कहा कि वह विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके हितों की रक्षा के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. विदेश मंत्रालय और विदेशों में स्थित भारतीय मिशन ऐसे स्कैम के प्रति काफी संवेदनशील है. हाल ही में विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशनों के सहयोग से कई देशों में जॉब स्कैम में फंसे सैकड़ों भारतीयों को स्वदेश वापस लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola