आज से तीन केंद्रों पर होगी पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा, कुल 1,903 विद्यार्थी होंगे शामिल

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा गुरुवार से आरंभ की जा रही है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा गुरुवार से आरंभ की जा रही है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 20 से 22 जून के बीच ली जायेगी. कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक होगी. विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के लिये सभी विषयों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है. इसके अनुसार ही परीक्षा होगी. इधर परीक्षा को लेकर सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों पर बुधवार को विद्यार्थियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण किया गया. विदित हो कि उक्त सत्र में कुल 1,903 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जो परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें कला संकाय में 1,551, विज्ञान संकाय में 263 तथा वाणिज्य संकाय में 89 विद्यार्थी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




