आज जंक्शन से छह स्पेशल, चार ट्रेन दिल्ली पहुंचाएंगी

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
आज जंक्शन से छह स्पेशल, चार ट्रेन दिल्ली पहुंचाएंगी

छठ पर घर आये लोग कामकाजी वाली जगहों पर लौट रहे भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से हुए विशेष इंतजाम वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर छठ की समाप्ति के बाद

विज्ञापन

छठ पर घर आये लोग कामकाजी वाली जगहों पर लौट रहे

भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से हुए विशेष इंतजाम

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

छठ की समाप्ति के बाद कामकाजी वाली जगहों पर लाेग लौटने लगे हैं. परदेस जानेवालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बुधवार से मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से विशेष ट्रेनों के चलाने की बात कही है. समस्तीपुर मंडल की जानकारी के मुताबिक नियमित ट्रेनों के अलावा, जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली करीब आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इन ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता की जानकारी भी साझा की गयी है ताकि यात्रियों को सुविधा हो. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट की उपलब्धता की जांच कर बुकिंग करा लें.

बुधवार से चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

04097 (स्पेशल) हसनपुर रोड से नयी दिल्ली के लिए

05283 (स्पेशल) मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए

06228 (स्पेशल) मुजफ्फरपुर से केएसआर बेंगलुरु के लिए

02569 (स्पेशल) दरभंगा से नयी दिल्ली के लिए चलेगी

04449 (स्पेशल) दरभंगा से नयी दिल्ली के लिए चलेगी

09092 (स्पेशल) जयनगर से उधना के लिए चलायी जायेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola