अंधविश्वास बना मौत का कारण, सर्पदंश से युवक की गयी जान

Edited by ABDHESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

झाड़-फूंक पर भरोसा करने के कारण एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी

विज्ञापन

बोरियो

बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा राक्सो गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान समीर सोरेन (22 वर्ष) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर रविवार को काम के सिलसिले में पास के पहाड़ पर गया हुआ था, जहां किसी विषैले सांप ने उसके पैर में काट लिया. सांप डंसने के बाद समीर की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, लेकिन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय ग्रामीणों ने उसे झाड़-फूंक कराने ले जाया. समय बीतने के साथ उसकी स्थिति और गंभीर होती गयी. जब स्थिति अत्यंत नाजुक हो गयी, तब परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया गया होता, तो उसकी जान बचायी जा सकती थी. लेकिन अंधविश्वास और झाड़-फूंक पर भरोसा करने के कारण एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. विशेषज्ञों और चिकित्सा कर्मियों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार ही जीवन रक्षक होता है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता की कमी और अंधविश्वास जानलेवा साबित हो सकता है. जरूरत है कि लोगों को सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय त्वरित चिकित्सा सुविधा लेने के लिए प्रेरित किया जाये, जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola