मंडल कारा के कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत

मंडल कारा के कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
पोस्टमार्टम की करायी गयी वीजियोग्राफी मारपीट की घटना का आरोपी था विजय पासवान प्रतिनिधि, गढ़वा मंडल कारा में बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की शाम मौत हो गयी. मृतक की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव झुमरी टोला निवासी विजय पासवान (48 वर्ष), पिता रामखेलावन पासवान के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, विजय पासवान कुछ वर्ष पूर्व गांव में हुई मारपीट की घटना का आरोपी था. वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था, लेकिन कई बार अदालत में पेश नहीं होने के कारण करीब दो माह पूर्व उन्हें पुनः जेल भेजा गया था. 22 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 23 सितंबर की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम द्वारा किया गया. प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी वीडियोग्राफी करायी गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि विजय पासवान पहले से बीमार रहते थे और रविवार को ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी. पुलिस प्रशासन ने कहा कि कैदी की हालत बिगड़ते ही तत्काल अस्पताल भेजा गया था, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




