Dhanbad News: अग्रवाल परिसर के निचले तल्ले में लगी भीषण आग, एक झुलसा

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया-धनबाद मार्ग पर बस्ताकोला की घटना, लाखों की संपत्ति जली, दमकल ने चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझायी आग

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया-धनबाद मार्ग पर बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू स्टेशन के समीप अग्रवाल परिसर के निचले तल्ले में रविवार को दिन करीब 12 बजे भीषण आग लग गयी. अगलगी में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के बाद अग्रवाल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. आग की चपेट में आने से राजू अग्रवाल नामक युवक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. दमकलकर्मियों ने परिसर में में आधा दर्जन से अधिक गोवंश व लोगों को सुरक्षित बचाया. अग्रवाल परिसर के आगे चार-पांच दुकानें हैं. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद व झरिया से दमकल के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे और करीब चार घंटे की मशक्क्त के बाद आग बुझायी. करीब नौ दमकल पानी का उपयोग आग बुझाने में किया गया. इधर, घटना के बाद आग की भयानकता को देखते हुए झरिया पुलिस ने धनबाद-झरिया मार्ग को सिंगल रूट बनाकर वाहन चालकों व राहगीरों को घटनास्थल से दूर रखा.

घटना की चल रही है जांच : इंस्पेक्टर

झरिया इंस्पेक्टर सह थानेदार शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. घर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ होने की जांच चल रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola