विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में आइआइटी खड़गपुर के 91 प्राेफेसर

Updated:
विज्ञापन

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी वैश्विक रैंकिंग 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर के 91 प्राध्यापकों को विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला है.

विज्ञापन

जीतेश बोरकर, खड़गपुर

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी वैश्विक रैंकिंग 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर के 91 प्राध्यापकों को विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला है. इनमें संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती भी शामिल हैं. यह उपलब्धि आइआइटी खड़गपुर की दीर्घकालीन शैक्षणिक उत्कृष्टता, अग्रणी शोध कार्य और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है.

संस्थान प्रशासन का कहना है कि यह सम्मान प्राध्यापकों की ज्ञान-विकास, विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में नवाचार तथा समाज-हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. आइआइटी खड़गपुर ने सभी प्राध्यापकों को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई दी है और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व कायम रखने के संकल्प को दोहराया है.

आइआइटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने कहा,“ विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में अपने 90 सम्मानित सहकर्मियों के साथ शामिल होना मेरे लिए अत्यंत विनम्रता और गर्व का विषय है. यह उपलब्धि हमारे शैक्षणिक समुदाय की सामूहिक शक्ति और वैश्विक महत्व के परिवर्तनकारी अनुसंधान को आगे बढ़ाने की संस्थान की दृष्टि को प्रतिबिंबित करती है. मैं अपने सभी सहकर्मियों को हार्दिक बधाई देता हूं और यह आश्वासन देता हूं कि आइआइटी खड़गपुर नवाचार, सहयोग और सामाजिक प्रभाव से युक्त अनुसंधान पारिस्थितिकी को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola