Madhubani News : पोस्ट ग्रेजुएट की मेघा सूची में 70 फीसदी छात्रा का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पोस्ट ग्रेजुएट की मेघा सूची में 70 फीसदी छात्रा का हुआ चयन

ललित नारायण जनता महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई के लिए पहली मेघा सूची विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गयी है.

विज्ञापन

झंझारपुर. ललित नारायण जनता महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई के लिए पहली मेघा सूची विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गयी है. नामांकन 23 से 27 सितंबर तक चलेगा. विश्वविद्यालय से जारी मेघा सूची में छात्राओं का जलवा दिख रहा है. 70 फीसदी से ज्यादा छात्रा मेघा सूची में है. कॉलेज में पहली बार पोस्ट ग्रेजुएट के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था. इसी वर्ष हिंदी, मैथिली और पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू हुई है. आवेदन के बाद मेघा सूची के अनुसार मैथिली भाषा में कुल 94 छात्र एवं छात्राओं ने मेघा सूची में अपना स्थान पक्का किया. जिसमें छात्राओं की संख्या 68 और छात्रों की संख्या महज 26 है. इसी प्रकार हिंदी भाषा में पोस्ट ग्रेजुएट के लिए 107 छात्र छात्राओं की मेघा सूची में 77 छात्राओं ने अपनी जगह पक्की की है. जबकि नामांकन के लिए चयनित छात्रों की संख्या मात्र 30 है. इस प्रकार भाषा के दोनों विषय में छात्राओं ने उच्च शिक्षा में अपना दबदबा दिखा दिया हैं. हालांकि पॉलिटिकल साइंस में मेघा सूची में आये कुल 95 में छात्राओं की संख्या 34 और छात्रों की संख्या 61 है. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नारायण झा जो स्वयं मैथिली साहित्य के विद्वान हैं और व्याख्याता हैं. कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज में से सबसे ज्यादा 94 की संख्या में छात्र और छात्राओं ने मैथिली से पीजी करने के लिए जनता कॉलेज का चयन किया है. यह गर्व की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola