Buxar News: सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले में अंचलाधिकारी ने 55 लोगो को बनाया नामजद आरोपित
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

धनसोई थाने में पचपन लोगो को नामजद आरोपी बनाते हुए मामले दर्ज कराया है
विज्ञापन
धनसोई
. स्थानीय थाना क्षेत्र के समहुता पोखरा पर रविवार को पुलिस पर हुई पथराव के मामले में अंचलाधिकारी सह मजिस्ट्रेट डॉ शोभा रानी ने धनसोई थाने में पचपन लोगो को नामजद आरोपी बनाते हुए मामले दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार दुबे ने बताया कि प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट डॉ शोभा रानी ने आवेदन दिया समहुता पोखरा पर सत्यनारायण चौधरी, गणेश चौधरी समेत पचास अन्य लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले की कोशिश किया गया.इसके संदर्भ में प्रशाशन द्वारा बीएनएस की धारा 109 और अन्य धारा लगाया गया है.आवेदन के बाद पुलिस द्वारा शीघ्र ही सभी नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










