ePaper

Muzaffarpur : कार से 49 पेटी विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 05 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : कार से 49 पेटी विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Muzaffarpur : कार से 49 पेटी विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

यूपी से मुजफ्फरपुर शराब की खेप लाने की सूचना पर कार्रवाई प्रतिनिधि, सरैया सरैया पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एनएच-722 रेवा रोड में पोखरैरा चौक से एक लग्जरी कार से 49 पेटी विदेशी शराब जब्त की और चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी चालक झारखंड का बादल कुमार भुइयां है. थानाप्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि सूचना मिली कि यूपी से मुजफ्फरपुर की ओर एक लग्जरी कार से विदेशी शराब की खेप लायी जा रही है. इसके बाद गाड़ी को सरैया थाना क्षेत्र में घेराबंदी करने की भनक लगते ही चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. पीछा करते हुए जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा चौक के निकट गाड़ी को चालक सहित पकड़ लिया गया. गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से ऑफिसर च्वाइस का फ्रूटी पैक 49 पेटी बरामद की गयी. साथ ही बताया कि चालक से पूछताछ के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola