आसनसोल में 40 उद्यमी सम्मानित

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 01 Sep 2025 12:09 AM

विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष चंद्र अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ उद्योगपति के रूप में ‘कोहिनूर रत्न पुरस्कार (दक्षिण बंगाल)’ से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

आसनसोल. साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शनिवार शाम चित्रा मोड़ स्थित गैलेक्सी मॉल के फर्न रेसिडेंसी सभागार में दक्षिण बंग नवरत्न अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री डॉ शशि पांजा, श्रम कानून एवं न्याय मंत्री मलय घटक और सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री बाबुल सुप्रिय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिला कोहिनूर रत्न पुरस्कार

कार्यक्रम में उद्योगपति नथमल शर्मा, विजय शर्मा, सुभाष अग्रवाल और पीके ठाकुर सहित कई उद्यमियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सुभाष चंद्र अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ उद्योगपति के रूप में ‘कोहिनूर रत्न पुरस्कार (दक्षिण बंगाल)’ से सम्मानित किया गया.

आठ जिलों के उद्यमियों को किया गया सम्मानित : समारोह में पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, पुरुलिया, उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, बीरभूम, दक्षिण 24 परगना और कोलकाता जिले के कुल 40 उद्यमियों को सम्मानित किया गया. इनमें 22 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थीं, जबकि चार पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग को भी पुरस्कृत किया गया. साथ ही, नये उद्यमी और सफल स्टार्टअप संचालकों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान दिया गया.

नयी पीढ़ी को व्यवसाय की ओर आकर्षित करने पर जोर

मंत्री डॉ शशि पांजा ने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य नयी युवा पीढ़ी को व्यवसाय की ओर आकर्षित करना है, ताकि अधिक से अधिक नये उद्योगपति सामने आकर उद्योग लगाने में योगदान दें और आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नयी गति मिल सके. उन्होंने कहा कि दक्षिण बंगाल के इस औद्योगिक क्षेत्र का स्वर्णिम इतिहास फिर से जीवित करने की आवश्यकता है. समारोह में अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआइसी गुरुदास चटर्जी, संगठन की ओर से वीके ढल, जगदीश बागड़ी, सचिन राय, विनोद गुप्ता और सपन चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola