31 दिसंबर तक होगा फसल बीमा का पंजीकरण : सीओ

Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025-26 को लेकर कृषि विभाग की ओर से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ देवराज गुप्ता और बीएओ

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025-26 को लेकर कृषि विभाग की ओर से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ देवराज गुप्ता और बीएओ परेश चंद्र दास के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलाया गया. किसानों को जागरूक करते हुए समय पर बीमा कराने की अपील की. बताया कि खरीफ फसलों के लिए बीमा पॉलिसी लेने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है. इस बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, असामान्य वर्षा, सूखा, कीट एवं रोग प्रकोप जैसे जोखिमों से किसानों को सुरक्षा प्रदान करना है. बताया कि फसल बीमा लेने से किसान न केवल अपनी उपज सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि नुकसान की स्थिति में समय पर मुआवजा भी प्राप्त कर सकते हैं. यह भी स्पष्ट किया गया कि बीमा प्रीमियम का एक बड़ा हिस्सा केंद्र एवं राज्य सरकार वहन करती है. किसानों को आवेदन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकारिक वेबसाइट, जनसेवा केंद्र, बैंक शाखाएं अथवा कृषि विभाग से मान्यता प्राप्त एजेंटों के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola