ePaper

23 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय

Updated at : 21 Sep 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
23 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय

</P><P>आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक<p></P>सहरसा . अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के निर्देश एवं जिलाधिकारी वैभव चौधरी के

विज्ञापन

आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

सहरसा . अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के निर्देश एवं जिलाधिकारी वैभव चौधरी के संचालन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से संबंधित विशेष अभियान 23 से 25 सितंबर तक चलाया जायेगा. जिसमें चिह्नित जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर कैंप लगाकर कार्य योजना अनुसार वसुधा केंद्र के भीएलई द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा. साथ ही सभी वसुधा केंद्र पर भी पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाया जायेगा. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है. अभियान की सफलता के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. सभी आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जन वितरण प्रणाली विक्रेता, विकास मित्र, जीविका दीदियों द्वारा लाभुकों को उत्प्रेरित कर शिविर स्थल तक लाने के जिम्मेवारी दी गयी. आयुष्मान भारत के तहत जिला का कुल लक्ष्य 1808264 है. जिसमे अभी तक 7,88,879 लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है एवं कुल लक्षित परिवार 404849 है. मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थी परिवार जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी नहीं है को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की स्वीकृति भी दी गयी है. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है. जिससे की संबंधित राशन कार्ड एवं आधार से ऑनलाइन जांचकर लाभूक का कार्ड बनाया जा सके. राशन कार्ड में वर्णित सभी व्यक्तियों का अलग अलग आयुष्मान कार्ड बनना है. परिवार के मुखिया का आयुष्मान कार्ड बन जाने से परिवार के अन्य लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल सकती है. इसलिए सभी का आयुष्मान कार्ड अलग-अलग बनना अनिवार्य है. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रॉयड मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर अपना नाम राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के माध्यम से सर्च करके स्वयं बना सकता है एवं उसे डाउनलोड कर सकता है. किसी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है एवं उसे इलाज की तुरंत जरूरत है तो किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल सरकारी, प्राइवेट में जाकर राशन कार्ड एवं आधार कार्ड देकर अपना आयुष्मान कार्ड उसी अस्पताल में तत्क्षण बनवा सकता है एवं अपना इलाज करा सकता हैं. बशर्ते उसका नाम आयुष्मान पोर्टल पर अंकित हो. अभियान के अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड वसुधा केंद्र एवं सूचीबद्ध अस्पताल सरकारी, प्राइवेट में बनवाया जा सकता है एवं यह पूर्णतया निशुल्क है. आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का मुफ्त इलाज प्रति परिवार प्रति वर्ष दिया जाता है. जिला में सभी सरकारी अस्पताल इस योजना में सूचीबद्ध है एवं प्राइवेट अस्पतालों में सूर्या हॉस्पिटल, एसआरबी हॉस्पिटल, नयन ज्योति नेत्र चिकित्सा केंद्र प्राइवेट लिमिटेड, लार्ड बुद्धा कोसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, श्री नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं प्रांजल श्री हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड शामिल है. जिसमें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज कराया जा सकता है. बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला प्रबंधक वसुधा केंद्र, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola