हीरापुर रिवरसाइड इलाके में 13 वर्षीय छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
हीरापुर रिवरसाइड इलाके में 13 वर्षीय छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म

कड़ी सजा का प्रावधान होने के बावजूद नहीं थम रहीं घटनाएं

विज्ञापन

आसनसोल/बर्नपुर. हीरापुर थाना क्षेत्र के रिवरसाइड इलाके की निवासी व कक्षा नौ की 13 वर्षीय छात्रा के साथ उसके घर में ही स्थानीय बलराम हाड़ी नामक युवक ने दुष्कर्म किया. आरोपी पीड़िता के घर में गाड़ी चलाता है, शुक्रवार रात को वह गाड़ी की चाबी और हिसाब के पैसे देने आया और घर में अकेली बच्ची को देख उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना की जानकारी किसी को देने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर चला गया. पीड़िता ने सुबह सारी घटना अपनी मां को बतायी. जिसके बाद पीड़िता की मां ने आसनसोल महिला थाने में बलराम हाड़ी को आरोपी बनाकर शिकायत दर्ज करायी. जिसके आधार पर कांड संख्या 87/25 में बीएनएस की धारा 329(4)/126(2)/351(2)/65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा चार और छह के तहत के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. आरोपी इलाके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुव दास ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि हीरापुर थाना क्षेत्र के रिवरसाइड इलाके की निवासी व दुष्कर्म के मामले की पीड़िता की मां गाड़ी का बिजनेस करती है और किराये पर गाड़ी देती है. आरोपी बलराम हाड़ी उनके यहां गाड़ी चलाता था. शुक्रवार मध्यरात्रि में करीब दो बजे वह गाड़ी लेकर आया और चाबी देने के लिए दरवाजा खटखटाया. लड़की उसे अच्छी तरह जानती थी. उसने दरवाजा खोल दिया. लड़की को चाबी और हिसाब देने के बाद उसने देखा कि वह घर में अकेली है. यह देखकर वह जबरन घर में घुस गया और लड़की का मुंह दबाकर घसीटते हुए सीढ़ियों के पास ले गया और दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया. सुबह होते ही लड़की ने पूरी घटना बतायी, जिसके आधार पर शिकायत की गयी. पीड़िता की मां ने कहा कि नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की सजा 20 साल तक कैद है, इसके बावजूद भी इस अपराध पर अंकुश लगने की बजाय घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. आरोपी को सजा दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ने की उन्होंने बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola