Live Updates

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड को रौंदकर भारत फाइनल में, मोहम्मद शमी ने चटकाए 7 विकेट

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: India’s Mohammed Shami celebrates with teammates after taking the wicket of New Zealand’s Devon Conway during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 first semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_15_2023_000526B)

India vs New Zealand, 1st Semi-Final: विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत ने जीत लिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.5 ओवर में 327 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. विराट ने अपना 50वां वनडे शतक जड़कर महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 2019 में इसी न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर बाहर किया था.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को हराकर भारत फाइनल में

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर भारत ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब गुरुवार की विजेता टीम के साथ भारत का मुकाबला 19 नवंबर को फाइनल में होगा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 397 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. भारत चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. तीसरी बार भारत के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है.

शमी को छठी सफलता

मोहम्मद शमी ने छठा विकेट चटका दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड को नौवां झटका दिया है. भारत अब फाइनल में पहुंचने से एक विकेट दूर है. भारत लगभग यह मुकाबला जीत चुका है.

शमी ने झटका पांचवां विकेट

मोहम्मद शमी ने फिर एक बार पंजा खोला है. शमी के पांचवें शिकार डेरिल मिचेल बने हैं. न्यूजीलैंड इस विकेट के साथ इस मैच से बाहर होते दिख रही है. मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में आ गया है.

न्यूजीलैंड को छठा झटका, भारत की मैच में वापसी

टीम इंडिया को पांचवीं सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलायी. उन्होंने डेथ ओवर में ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया. इसके बाद कुलदीप यादव ने चैपमैन को आउट कर भारत की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया. न्यूजीलैंड को 36 गेंद पर अब 99 रनों की जरूरत है और भारत को चार विकेट की. जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी.

भारत को विकेट की जरूरत

डिरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भारतीय गेंदबाजों पर लगातार हमले कर रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों को एक विकेट चटकाने की जरूरत है. भारत और न्यूजीलैंड की बीच कांटे की टक्कर हो रही है. न्यूजीलैंड ने 41ओवर में 286 रन बना लिए हैं. इन्हें मैच जीतने के लिए अब नौ ओवर में 112 रन बनाने हैं.

न्यूजीलैंड को चौथा झटका

मोहम्मद शमी की गेंद ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका भी दे दिया है. शमी ने टॉम लैथम को LBW आउट कर दिया है. लैथम अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola