ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Updated at : 14 Aug 2022 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Kolkata: A man walks under an umbrella as he crosses a road amid heavy monsoon rainfall, in Kolkata, Sunday, July 10, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_10_2022_000163B)

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इधर झारखंड में भारी बारिश के बाद आज मौसम साफ नजर आ रहा है. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं कहीं पर भारी से अति भारी बारिश हुई. ओडिशा में अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:02 PM. 13 Aug 2211:02 PM. 13 Aug

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. रायपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि राज्य के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.

11:02 PM. 13 Aug 2211:02 PM. 13 Aug

दिल्ली में उमस भरी गर्मी

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन अपेक्षाकृत गर्म रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई थी, हालांकि दिल्ली में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है.

11:02 PM. 13 Aug 2211:02 PM. 13 Aug

गुजरात में कुछ हिस्सों में बारिश

गुजरात में चालू मानसून सत्र के दौरान अब तक औसतन होने वाली बारिश की 84 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जिसमें कच्छ, वलसाड, गिर सोमनाथ और पोरबंदर जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है. भारत मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

11:02 PM. 13 Aug 2211:02 PM. 13 Aug

राजधानी रांची में बारिश की संभावना

झारखंड के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार चतरा, रांची, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ तेज बारिश की प्रबल संभावना जताई है.

2:27 PM. 13 Aug 222:27 PM. 13 Aug

पूरे झारखंड में बारिश होगी

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आनेवाले दिन झारखंड के लिए बेहतर रहेंगे. मॉनसून सक्रिय रहेगा. 13 अगस्त से एक बार नया सिस्टम बना रहा है. इस कारण पूरे राज्य में बारिश होगी. झारखंड में तेज हवाओं का झोंका भी चल सकता है. इसकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है.

2:27 PM. 13 Aug 222:27 PM. 13 Aug

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

2:27 PM. 13 Aug 222:27 PM. 13 Aug

एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

बारिश से प्रभावित ओड़िशा को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया.

2:27 PM. 13 Aug 222:27 PM. 13 Aug

मुंबई में हल्की बारिश

मुंबई के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश भी देखने को मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उपनगरों में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. रविवार को मुंबई में भारी बारिश हुई थी और पिछले कुछ दिनों में महानगर में मध्यम से भारी बारिश हुई.

9:53 AM. 13 Aug 229:53 AM. 13 Aug

झारखंड में होगी बारिश

13 और 14 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. जो सिस्टम बन रहा है वह नार्थ-ईस्ट की ओर दिशा में है. 13 अगस्त को राज्य के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) और दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा) में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 14 अगस्त को पलामू प्रमंडल और मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है.

8:45 AM. 13 Aug 228:45 AM. 13 Aug

उत्तर बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी संचरण

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के चलते अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी संचरण देखने को मिल सकता है. मौसम केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, 24 घंटे के बाद इसके और अधिक सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

7:44 AM. 13 Aug 227:44 AM. 13 Aug

दिल्ली गर्मी से लोग परेशान

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के समय आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिन में कुछ खास बारिश नहीं हुई है, क्योंकि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) देश के मध्य हिस्से में बना हुआ है. पूर्वानुमान एजेंसियों का कहना है कि शनिवार से कुछ दिन तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

7:44 AM. 13 Aug 227:44 AM. 13 Aug

बिहार में बारिश की संभावना नहीं

बिहार में फिलहाल अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 और 14 अगस्त तक बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 15 अगस्त के दिन भी कई जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. इस बीच तेज धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है.

7:44 AM. 13 Aug 227:44 AM. 13 Aug

राजस्‍थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं कहीं पर भारी से अति भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, जैसलमेर और नागौर में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक नया दबाव तंत्र

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में 13 अगस्त को एक नया दबाव तंत्र बनने की प्रबल संभावना है. उनके अनुसार तत्पश्चात इसके धीरे-धीरे उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से होते हुए पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की भी संभावना है. उन्होंने कहा कि इस तंत्र के असर से राज्य के अधिकांश भागों में 15 अगस्त से एक बार पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा 15 एवं 16 अगस्त के दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश एवं एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश भी होने की संभावना है. शर्मा का कहना है कि शेष संभागों में भी मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

7:21 AM. 13 Aug 227:21 AM. 13 Aug

ओडिशा में मूसलाधार बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

बारिश से प्रभावित ओडिशा को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. इसने रविवार को कालाहांडी, बोलांगीर, नुआपाड़ा और नवरंगपुर में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के अलावा राज्य भर में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी.

7:21 AM. 13 Aug 227:21 AM. 13 Aug

झारखंड में होगी फिर बारिश

झारखंड में 15 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है. कुछ दिनों से पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो रही है. राज्य के ऊपर एक विक्षोभ बना हुआ है, इस कारण बारिश हो रही है. 13 अगस्त को थोड़ा कमजोर होने की उम्मीद है. इसके बाद एक और विक्षोभ बन रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola