ePaper
Live Updates

Weather Forecast Updates: उत्तर भारत में मार्च से मई के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान

Updated at : 01 Mar 2022 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: उत्तर भारत में मार्च से मई के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के आसार नजर आ रहे हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. जानें महाशिवरात्रि (maha shivratri 2022) के दिन कैसा रहने वाला है आपके इलाके का मौसम

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:44 PM. 1 Mar 2210:44 PM. 1 Mar

उत्तर भारत में मार्च से मई के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मार्च से मई के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी तथा इससे लगे मध्य भारत के भागों, उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की बहुत अधिक संभावना है. हालांकि, आईएमडी ने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत तथा उत्तरी मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

10:44 PM. 1 Mar 2210:44 PM. 1 Mar

मार्च-मई के बीच हिंद-गंगा मैदानी इलाकों में ‘लू’ का कहर कम रहने का अनुमान

आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि मार्च से मई की अवधि के दौरान पश्चिमी तथा इससे लगे उत्तरी भागों और पूर्वोत्तर के हिस्सों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की बहुत अधिक संभावना है. विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान हिंद-गंगा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में लू का कहर सामान्य से कम रहने का अनुमान है. विभाग ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. साथ ही इस अवधि के दौरान देश के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

10:44 PM. 1 Mar 2210:44 PM. 1 Mar

3 मार्च को राजस्थान के बाकी इलाकों में जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, तीन मार्च को केवल उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में इसका आंशिक असर रहेगा. जबकि, बाकी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. इस बीच बीती सोमवार रात सबसे कम न्यनूतम तापमान अंता में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा फतेहपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, संगरिया, पिलानी, सीकर व भीलवाड़ा सहित अनेक जगह पर यह 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा.

10:44 PM. 1 Mar 2210:44 PM. 1 Mar

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है, जिसके प्रभाव से राज्य के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरु, नागौर, सीकर तथा झुंझुनू जिलों के कुछ भागों में दो मार्च को दोपहर के बाद मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

2:03 PM. 1 Mar 222:03 PM. 1 Mar

तेज और ठंडी हवाएं चलेंगी

मध्‍य प्रदेश में सोमवार को पूरे दिन प्रदेश में ठंडी हवाएं चलती रही हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण मंगलवार को भी प्रदेश में तेज और ठंडी हवाएं चलेंगी. बुधवार तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा. दिन में आसमान के मुख्य तौर पर साफ रहने और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

मध्‍य प्रदेश का मौसम

मध्‍य प्रदेश में ठंडी हवाओं की वजह से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. तेज हवाओं के कारण यहां दिन और रात का तापमान एक बार फिर से लुढ़क गया है.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

गुजरात के कच्छ में मामूली तीव्रता का भूकंप

गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार को सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. जिला प्रशासन ने बताया कि इससे किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

उत्तर प्रदेश में मौसम लेगा करवट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

झारखंड में धूप खिली

झारखंड की राजधानी रांची में धूप मंगलवार को खिली हुई है. यहां कुछ दिनों से शाम में मौसम खराब हो जा रही है.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

उत्तराखंड का मौसम

मार्च की शुरुआत के साथ उत्तराखंड के मौसम में थोड़ी बदलाव की संभावना नजर आ रही है. तापमान में धीरे धीरे तेजी आने लगेगी. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सूबे में सक्रिय है. हालांकि इसका प्रभाव बहुत आंशिक रहने की संभावना है. एक मार्च से तीन मार्च के दौरान पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले जगहों पर कहीं कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 2 मार्च को यहां हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद पारे में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

दिल्ली के अलावा बिहार और झारखंड में भी बारिश

आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर के अलावा बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना है.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि एक मार्च को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

12:12 PM. 1 Mar 2212:12 PM. 1 Mar

झारखंड में स्थानीय कारणों से मौसम में फिर बदलाव

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में सोमवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई. राजधानी में तीन मिमी बारिश के साथ ओले भी पड़े. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मौसम में बदलाव स्थानीय कारणों से हुआ है. मंगलवार को आकाश में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि दिन में गरमी होने पर शाम में मौसम में बदलाव संभव है. श्री आनंद ने कहा है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ नहीं है. एक हफ्ते बाद पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, लेकिन झारखंड पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा.

7:15 AM. 1 Mar 227:15 AM. 1 Mar

दिल्ली में बूंदाबांदी

राजधानी दिल्ली में मौसम बदलाव नजर आ रहा है. यहां रह रहकर बूंदाबांदी हो रही है. अगले एक हफ्ते तक यहां का मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

7:15 AM. 1 Mar 227:15 AM. 1 Mar

देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. दक्षिण भारतीय राज्यों में इस सप्ताह के अंत में एक चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के पास एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है.

7:15 AM. 1 Mar 227:15 AM. 1 Mar

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान

एक नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र, जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो मार्च को राज्य के बीकानेर संभाग तथा जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा.

7:15 AM. 1 Mar 227:15 AM. 1 Mar

यहां होगी बारिश

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार और आसपास के इलाकों में नजर आ रहा है जिसकी वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola