UP Election Result 2022 Live: योगी आदित्यनाथ पहुंचे BJP प्रदेश मुख्यालय, रिकॉर्ड रच दोबारा बने सीएम
मतगणना का आधा दिन गुजर चुका है. इस बीच भाजपा की सरकार बनते हुए दिख रही है. सपा ने सुुबह रेस तो ली है. मगर दोपहर के बाद उसकी रफ्तार धीमी होती चली गई. कांग्रेस को ज्यादा फायदा नहीं होता नहीं दिख रहा है. इसी बीच परिणाम आने शुरू हो चुके हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे प्रदेश बीजेपी मुख्यालय
योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा रिकॉर्ड, अखिलेश ने भी रच दिया इतिहास
गोरखपुर शहर सीट सेे योगी आदित्यनाथ और मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हार गए. वे तम्कूहीराज से चुनावी ताल ठोंक रहे थे.
बलिया से बीजेपी के टिकट पर दयाशंकर सिंह भारी मतों से जीते
पट्टी से सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल ने जीत दर्ज की. उन्होंने मंत्री मोती सिंह को मात दी है.
मथुरा की मांट विधानसभा सीट पर पहली बार बीजेपी का हुआ कब्जा.
बलिया से भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने जीत दर्ज की है.
मेरठ की सरधना से अतुल प्रधन जीत गए हैं. गिनती बीच में ही छोड़कर संगीत सोम वहां से निकल गए हैं.
कई सीट पर जारी है कांटे की टक्कर
28 राउंड के बाद मिल्कीपुर से सपा के अवधेश प्रसाद लगभग 10000 वोट से आगे
रुदौली से भाजपा के रामचंद्र यादव लगभग 28000 वोट से आगे
गोसाईगंज से सपा के अभय सिंह भाजपा से 6918 वोट से आगे
अयोध्या विधानसभा के 20वे राउंड में भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता 20407 वोट से आगे
नोयडा से पंकज सिंह ने इतिहास रचा
1 लाख 79 हज़ार वोटों से चुनाव जीते पंकज सिंह,अजित पवार का एक लाख 65 हज़ार का रिकॉर्ड टूटा.
फिरोजाबाद टुंडला सीट से प्रेमपाल धनगर ने 50,000 वोट से जीत दर्ज की है.
जेवर विधानसभा सीट से बीजेपी के धीरेंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की है.
फरेंदा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी जीते.
भोजीपुरा से सपा उम्मीदवार शरजिल इमाम ने जीत दर्ज की.
कन्नौज सदर से पूर्व IPS असीम अरुण जीते
कन्नौज सदर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व आईपीएस असीम अरुण को जीत हासिल हो गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए