प्रभात खबर पर लाइव देखें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग, देशभर में उत्साह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Apr 2024 3:22 PM

विज्ञापन
प्रभात खबर पर लाइव देखें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग, देशभर में उत्साह

भारत के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की चंद्रमा पर लैंडिंग शाम 5 बजकर 24 मिनट से लाइव स्ट्रीम की जाएगी. 23 अगस्त को कई प्लेटफार्मों पर लाइव कवरेज किया जाएगा. जानें आप प्रभात खबर पर कैसे देख सकते हैं लाइव कवरेज

विज्ञापन

चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर निर्धारित सॉफ्ट-लैंडिंग के चंद घंटे रह गये है. सॉफ्ट-लैंडिंग के अंतिम 20 मिनट महत्वपूर्ण हैं. मिशन सफल होने पर, भारत अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा और एक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगा. अभी तक जो खबर सामने आयी है उसके अनुसार, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है. अंतरिक्ष यान की चंद्रमा पर लैंडिंग शाम 5:24 बजे से लाइव स्ट्रीम की जाएगी जिसे आप प्रभात खबर के फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब के प्लेटफार्म पर लाइव देख सकते हैं.

Also Read: Chandrayaan 3 Landing Live: 30.5 KM की ऊंचाई से उतरना शुरू करेगा विक्रम लैंडर, इसरो ने कमांड किया लोड

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola