Live Updates

Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को 20 सीट पर मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट

Updated at : 17 Feb 2024 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को 20 सीट पर मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट

Chhattisgarh Election 2023 Date LIVE: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा थोड़ी देर में होगी. निर्वाचन आयोग सोमवार (9 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की जाएगी. प्रभात खबर पर पाएं छत्तीसगढ़ चुनाव से जुड़ी खबरें पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे LIVE सेक्शन में...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

विधानसभा चुनावों की मतगणना 3 दिसंबर को

विधानसभा चुनावों की मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी. 5 दिसंबर को मतगणना की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी.

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट

छत्तीसगढ़ में इस बार भी दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी. पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी.

17 अक्टूबर को जारी होगा वोटर लिस्ट

निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 17 अक्टूबर को किया जाएगा. चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ इलेक्शन में जेंडर रेशियो में आया सुधार

छत्तीसगढ़ में इस बार के विधानसभा चुनाव में जेंडर रेशियो में सुधार हुआ है. वर्ष 2018 में पुरुष-महिला वोटर अनुपात 995 था, जो अब बढ़कर 1012 हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों में 23.6 लाख महिला मतदाताओं को इस बार जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि सभी पांच चुनावी राज्यों में इलेक्टोरल रोल जेंडर रेशियो में सुधार हुआ है.

Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को 20 सीट पर मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ में हैं 90 विधानसभा सीट

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर चुनाव कराए जाएंगे. इन 90 में से 10 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं. सामान्य विधानसभा सीटों की संख्या 51 है.

2.03 वोटर करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 2.03 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को 20 सीट पर मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट

6 महीने तक चली विधानसभा चुनाव की तैयारी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आयोग पिछले 6 महीने से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा था. पिछले 40 दिनों में आयोग की टीम ने सभी पांच चुनावी राज्यों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया.

छत्तीसगढ़ में इस साल कितने वोटर

इस साल जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, वहां युवा वोटरों की संख्या 60 लाख से अधिक है. निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ वोटर इस साल करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल.

Chhattisgarh Election 2023 Date LIVE: नक्सल प्रभावित राज्य है छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेला है. इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर इस राज्य में पिछले तीन चुनाव दो चरणों में कराए गए थे. अब यहां नक्सली गतिविधियों में थोड़ी कमी आई है. हालांकि, नक्सलवाद अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है.

Chhattisgarh Election 2023 Date LIVE: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए होगा चुनाव का ऐलान

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ प्रदेश में 90 विधानसभा सीटें हैं. इस प्रदेश में पिछले तीन चुनाव दो चरणों में हुए हैं. देखना है कि इस बार एक चरण में चुनाव कराए जाते हैं या पहले की तरह दो चरणों में.

Election commission PC Live: थोड़ी देर में चुनाव आयोग की पीसी, विधानसभा चुनावों की तारीखों का होगा एलान

Chhattisgarh Election 2023 Date LIVE: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

निर्वाचन आयोग आज छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. छत्तीसगढ़ के अलावा जिन राज्यों में वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं.

Chhattisgarh Election 2023 Date LIVE: छत्तीसगढ़ में कब होंगे विधानसभा के चुनाव, घोषणा थोड़ी देर में

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान थोड़ी देर में निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाएगा. देश की राजधानी नई दिल्ली में आकाशवाणी के रंग भवन ऑडिटोरियम में 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेगा. इसमें चुनाव आयोग की पूरी टीम रहेगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार इलेक्शन डेट्स की घोषणा करेंगे. आयोग की ओर से आज मीडिया के लिए एक पत्र जारी कर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी की दी गई. चुनाव आयोग के ज्वाइंट डायरेक्टर (मीडिया) अनुज चांडक ने एक पत्र जारी कर सभी मीडियाकर्मियों से आग्रह किया है कि वे सोमवार को दिन में 12 बजे आकाशवाणी के रंग भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए पहुंचें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola