Karnataka Live: दिल्ली में कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ चर्चा

Updated:
विज्ञापन

Karnataka CM Live Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी संशय की स्थिति अब खत्म हो चुकी है. सिद्धारमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. जबकि डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे. शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा. बुधवार को दिल्ली में दिनभर मंथन और बैठकों का दौर चलता रहा. मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार अलग-अलग मिले. डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के लिए तैयार नहीं थे. राहुल और खरगे के मिलने के बाद डीके शिवकुमार अपने समर्थक विधायकों के साथ लंबी बैठक भी की. आप बने रहें प्रभातखबर के साथ.

विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे डी के शिवकुमार राज्य के नये मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करने के लिए शुक्रवार को नयी दिल्ली रवाना हो गये. कांग्रेस विधायक दल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. सिद्धरमैया और शिवकुमार शनिवार को यहां कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे कुछ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे.

बेंगलुरू पहुंचे नवनिर्वाचित सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, जोरदार स्वागत 

बेंगलुरू पहुंचे नवनिर्वाचित सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया.

थोड़ी देर में बेंगलुरू पहुंचेंगे नवनिर्वाचित सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, जोरदार स्वागत की तैयारी 

थोड़ी देर में बेंगलुरू पहुंचेंगे नवनिर्वाचित सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, जोरदार स्वागत की तैयारी. बुलडोजर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ता.

20 मई को सिद्धारमैया की ताजपोशी, नीतीश, तजस्वी, ममता, सोरेन, पवार, ठाकरे और स्टालिन समेत कई बड़े नेताओं को न्योता 

20 मई को सिद्धारमैया की ताजपोशी, नीतीश, तजस्वी, ममता, सोरेन, पवार, ठाकरे और स्टालिन समेत कई बड़े नेताओं को भेज गया न्योता.

कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, कर्नाटक के लिए होंगे रवाना 

कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, वो अब से कुछ देर में कर्नाटक के लिए होंगे रवानान होंगे जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारियां हैं.

कर्नाटक का ‘नाटक’ खत्म, सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, डीके शिवकुमार भी संतुष्ट

कर्नाटक में मुख्यचमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान खत्म हो चुकी है. सिद्धारमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे. इधर स्थिति साफ होते ही सिद्धारमैया की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो चुकी है. बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में तैयारी चल रही है, जहां 20 मई को नई कर्नाटक सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola