Live Updates

Entertainment Budget 2023: बजट में एंटरटेनमेंट को नजरअंदाज करने पर यूजर्स ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Entertainment Budget 2023 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बस कुछ ही देर में केंद्रीय बजट 2023 संसद में पेश करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच चुके हैं. निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में Union Budget 2023 पेश करेंगी. इस बजट से बॉलीवुड को क्या उम्मीदें हैं. क्या टिकट के दाम कम होंगे, या फिर फिल्म सिटी के लिए अलग से कुछ होगा. मनोरंजन जगत में कई चीजों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इस बजट से बॉलीवुड कलाकारों को काफी आस है.

विज्ञापन

टैक्स भरने वाले लोगों पर बन रहे मजेदार मीम्स

तमिलनाडु सरकार द्वारा मनोरंजन कर घटाकर 8% किया गया

आज बजट पेश किया गया. जिसमें हर क्षेत्र की चीजों को ध्यान में रखा गया. महिलाओं के हक के लिए कई नई योजना की बीत की गई. वहीं टैक्स स्लैब में भी कई बदलाव हुए. हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर कई भी नया नहीं कहा गया. जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स के बीच गुस्सा है. उनका कहना है कि हमलोग के मूवीज टिकट और ओटीटी सब्सक्रिप्शन पर भी बात होनी चाहिए थी. हालांकि इसी ओर अब तमिलनाडु सरकार द्वारा मनोरंजन कर घटाकर 8% किया गया.

बजट में एंटरटेनमेंट भी आता है

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गंभीरता से नहीं लिया

अशोक पंडित ने कहा, “बजट में जिस तरह से अन्य उद्योगों के बारे में बात की गई है, चाहे वह कपड़ा उद्योग हो, चाहे वह साबुन उद्योग हो या स्वास्थ्य उद्योग. जिस तरह से अन्य उद्योगों की पहचान, चर्चा, बहस और उन उद्योगों के लाभों के बारे में सोचा गया है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आज तक किसी भी सरकार ने उस तरह का महत्व या गंभीरता नहीं दी है. हम चर्चा करते रहे हैं, हम संपर्क करते रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से वह गंभीरता, जहां तक हमारी इंडस्ट्री की बात है, इस देश की राजनीति में नहीं है.”

बजट से हर साल उम्मीद होती है

अशोक पंडित ने आगे कहा, “मनोरंजन उद्योग जिसमें सिनेमा, टेलीविजन, ओटीटी और राज्य के शो शामिल हैं, हमेशा उम्मीद करते हैं कि जब भी बजट की घोषणा होने वाली होती है, यह साल दर साल होता है. लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे मनोरंजन उद्योग को सरकार द्वारा हमेशा उपेक्षित किया गया है.”

अशोक पंडित ने कही ये बात

फिल्म निर्माता एशोक पंडित ने मनोरंजन उद्योग की अपेक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे “हमेशा नजरअंदाज किया गया है.” एएनआई से बात करते हुए पंडित ने कहा कि, आज तक किसी भी सरकार ने मनोरंजन उद्योग को गंभीरता से नहीं लिया है और इसे दूसरे उद्योगों के समान महत्व नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola