Bihar Breaking News Live: सासाराम में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
69वीं एकीकृत बीपीएससी पीटी की अंतिम आंसर-की जारी
बीपीएससी ने एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की अंतिम आंसर की शनिवार को जारी कर दिया. आयोग ने सामान्य अध्ययन विषय के प्रश्न पत्र के औपबंधिक उत्तर छह अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किया और उस पर अभ्यर्थियों से आपत्ति भी मांगी गयी थी, जिन पर विचार करने के बाद अंतिम आंसर-की जारी की गयी.
सांप के काटने से बच्ची की मौत
समस्तीपुर में शिवाजीनगर ओपी के कांकर गांव में सांप के काटने से बच्ची की मौत हो गयी, जिसकी पहचान राजा बाबू सहनी की पुत्री रानी कुमारी (10) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह घर के पास ही खेल रही थी. इसी दौरान विषैले सांप ने काट लिया. परिजन इलाज के लिए बहेरी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया.
हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से जला बिस्कुट लदा ट्रक
रोहतास के दरीगांव थाना क्षेत्र के एनएच पर महिंद्रा शो रूम के समीप शनिवार को हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से बिस्कुट लदा ट्रक में आग लग गयी. जिसमें बिस्कुट जलकर खाक हो गया. ट्रक के सहचालक के अनुसार ट्रक बिहटा से कैमूर के मोहिनयां बिस्कुट लादकर ले जा रहा था. तभी एनएच पर ट्रक खड़ाकर चालक व सहचालक खाना खाने के ढ़ाबा में चले गये. तभी ट्रक जहां खड़ा था. उसके उपर से हाइटेशन तार गुजरा था. तभी ट्रक से धुआ निकलता दिखाई दिया. देखते-देखते धुआ के साथ की आग धधकने लगी. तभी आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. तभी इसकी सूचना दरीगांव थाना को दी गयी. तभी मौके पर दलबल के साथ दरीगांव थाना के सहायक थानाध्यक्ष राजीव ओझा पहुंचे. तभी दमकल की सूचना दिया. मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने जलती आग पर काबू पा लिया. करीब 6 लाख रुपये का बिस्कुट जला है. बिस्कुट के साथ साथ ट्रक के पिछे वाला चक्का भी जल कर खाक हो गया.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
रोहतास जिला के अकबरपुर बंजारी में दुर्गा मंदिर के समीप ट्रक व बाइक में जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गयी और दो घायल हो गये. दोनों की हालत गंभीर बतायी गयी. बाइक चालक सूरज चौधरी पिता नागेंद्र चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूरज झारखंड के देवरी गांव के पास पूर्णाडीह गांव का रहने वाला था. बेलौंजा में अपने माता-पिता के साथ मामा के घर रहता था और सोनडीला में आलू व सब्जी की खेती करता था. वहीं, इस हादसे में जीतन पाल पिता सत्येंद्र पाल व नेहा कुमारी पिता रवींद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों नौहट्टा थाना क्षेत्र के बेलौंजा गांव के निवासी बताये गये. घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने डेहरी बंजारी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर रोहतास पुलिस थाने पर लापरवाही का आरोप लगते हुए जम कर नारेबाज़ी की. उग्र ग्रामीणो का आरोप था कि रोहतास थाने की पेट्रोलिग की गाड़ी कुछ दूरी पर ही खड़ी थी, लेकिन बोलने पर भी घटनास्थल पर नही पहुंची. इसके बाद रोहतास थाने की पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की व रोहतास थाने की पेट्रोलिग गाड़ी को उग्र भीड़ द्वारा पथराव कर शीशा तोड़ दिया गया. डेहरी-अकबरपुर सड़क लगभग चार घंटे दोनों तरफ से जाम रही और बड़ी संख्या में लोग जाम में फंस गये. स्थिति को बिगड़ते देख एसडीओ अनिल कुमार सिन्हा ने कमान संभाली और बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गयी. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाने में प्रशासन कामयाब रहा और लगभग चार घंटे के बाद गाड़ी का आवागमन शुरू हुआ.
कारी कोशी नदी में किशोरी की डूबने से हुई मौत
कटिहार के बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत के शर्माटोला वार्ड सात निवासी मजदूर संतोष महतो की इकलौती 11 वर्षीय पुत्री स्वाती कुमारी कुछ दोस्तों संग पुरानी मुसहरी टोला कारी कोशी नदी में स्नान करने शनिवार को गयी थी. इसी दौरान पांव फिसलने से तीन बच्चे नदी में डूबने लगे. बच्चों के डूबने की खबर से काफी लोग जमा होक गए और बच्चों की तलाश कारी कोशी में शुरू की. दो बच्चों को पानी में डूबने से बचा लिया गया. वहीं स्वाती का शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. पुत्री का शव देखते ही मां गुड़िया देवी बेहोश होकर गिर पड़ी.
समस्तीपुर में सड़क हादसों में छात्रा सहित पांच जख्मी, दो रेफर
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्रा सह��त पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. पहली घटना जितवारपुर एफसीआई गोदाम के पास की बतायी जाती है, जहां स्कूल जा रही एक छात्रा ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसकी पहचान जितवारपुर डीह के मो. इम्तियाज की पुत्री हिना परवीन के रूप में की गयी है. दूसरी घटना समस्तीपुर-पूसा पथ की है, जहां दो बाइक टकरा गयी, जिसमें एक बाइक पर सवार अधेड़ दंपती के साथ दूसरी बाइक पर सवार युवक व युवती भी जख्मी हो गये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए