Bharat Jodo Yatra Live: बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ हो चुका है. मंदार से इस यात्रा को शुरू किया गया है. यात्रा दूसरे दिन बाराहाट से निकली है. इस यात्रा को गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुरू किया. जानें ताजा अपडेट और देखें भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरें..
बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भी गुरुवार को शुरू हो गयी. बांका के मंदार से इस यात्रा को शुरू किया गया. इस यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा को भी संबोधित किया. जानिये पहले और दूसरे दिन यात्रा का अपडेट
मंदार तराई से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गये. इस बीच पदयात्रा में शामिल सेवा दल के कार्यकर्ता और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संध्या करीब 4:30 बजे मंदार तराई से पैदल बाराहाट की ओर रवाना हो गये. मालूम हो कि सेवादल में करीब 200 कार्यकर्ता पूरे बिहार से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे.
कांग्रेस के कद्दावर नेता तारीक अनवर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. सभी का जनसमर्थन हासिल हो रहा है. जल्द ही पूर्वजों का सपना साकार होगा. देश में घृणा व डर की राजनीति का अंत होगा. मौजूदा सत्ता देश को भ्रमित कर रहा है. देश में केवल जिम्मेदार पार्टी कांग्रेस बची है. जो सभी को साथ लेकर चलती है.
कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा पर पूर्व मंत्री सह बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने तीखा प्रहार किया है. इस बावत विधायक ने कहा कि इस यात्रा में सिर्फ देश में नफरत फ़ैलाने और देश विरोधी गतिविधि में सक्रिय लोग जुड़ रहे है. और देश की एकता व अखंडता को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं.
बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि यह पार्टी गरीब, किसान व वंचितों की है. सभी को उनका हक दिलाया जायेगा. आदिवासियों को भी उन्हें जंगल में अधिकार बनेगा. बिहार की यह यात्रा 1250 किलोमीटर चलकर बोधगा में समाप्त होगी. कहा कि मंदार की धरती सभी धर्म का प्रतिनिधित्व करती है. कहा कि देश खतरे में है. बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है. हम लोगों को निर्भिक होकर उनका हक दिलायेंगे.
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि कांग्रेसियों में मौजूद ऊर्जा को भांप लिया है. उन्होंने मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत हुआ है. जिस तरह कांग्रेस की बिहार में 1990 तक शासन रहा है, वह पुन: स्थापित होगा.
बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ हो गया. गुरुवार को इसकी शुरुआत करने खुद कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आए. बांका के मंदार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. लेकिन इस दौरान जिस तरह उनका कार्यक्रम तय किया गया था वो अचानक बदल गया और मंदार तराई स्थित अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में खरगे ने पूजा नहीं की. जिससे तमाम तैयारियां धरी ही रह गयी.
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा बिहार में भी शुरू हो गयी. इसका शुभारंभ कांग्रेस ने बांका जिले के मंदार से किया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसका शुभारंभ किया. मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां सभा को भी संबोधित किया. लेकिन इस दौरान वो मीडिया से दूरी बनाते रहे. मंदार आगमन के बाद से विदाई तक मीडिया उनसे सवाल करने प्रयासरत रही लेकिन वो नजरंदाज ही करते रहे.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ गुरूधाम के विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. साथ ही शंखनाद के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत मंदार से की गयी. जो 1250 किलोमीटर चलकर बोधगया में संपन्न होगा. समापन समारोह में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शरीक होंगे.
बांका के अमरपुर बाजार होते हुये 21 किलोमीटर दूरी तय कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा संतपथिक स्कूल भागलपुर प्रवेश कर जाएगी. 8 जनवरी को संत पथिक स्कूल से भारत जोड़ो यात्रा निकलकर 16.5 किलोमीटर दूरी तक कर हबीबपुर भागलपुर पहुंचेगी.
शुक्रवार को यह यात्रा 19 किलोमीटर दूरी तय करेगी. जिसके अंतर्गत बाराहाट से बांका शहर होते हुये सार्वजनिक इंटर कॉलेज सर्वोदयनगर पहुंचेगी. जिसके बाद 7 जनवरी की सुबह सर्वोदयनगर से यात्रा निकलेगी, जो अमरपुर बाजार होते हुये 21 किलोमीटर दूरी तय कर करेगी.
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी मदन मोहन झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी का वह धन्यवाद करना चाहते हैं कि उनकी सर्जरी होने के बावजूद इस विकट परिस्थिति में यहां आये. राहुल गांधी बड़ी मुश्तैदी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जुटे हुए हैं. इस यात्रा को ईश्वर की भी अनुकंपा मिल रही है.
मंदार से गुरुवार को निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7.3 किलोमीटर दूरी तय कर बाराहाट पहुंची. इस दौरान भेड़ामोड़ चौक पर अवस्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. यात्रा में शामिल पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रात्रि विश्राम बाराहाट स्थित पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के आवास पर किया.
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि कांग्रेसियों में मौजूद ऊर्जा को भांप लिया है. उन्होंने मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत हुआ है. जिस तरह कांग्रेस की बिहार में 1990 तक शासन रहा है, वह पुन: स्थापित होगा.
देश, दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, टेक & ऑटो, क्रिकेट और राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए