Bharat Jodo Yatra Live: बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, बांका की देखें तस्वीरें, जानें ताजा अपडेट
Bharat Jodo Yatra Live: बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ हो चुका है. मंदार से इस यात्रा को शुरू किया गया है. यात्रा दूसरे दिन बाराहाट से निकली है. इस यात्रा को गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुरू किया. जानें ताजा अपडेट और देखें भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरें..
सेवादल में करीब 200 कार्यकर्ता
मंदार तराई से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हेलीकॉप्टर से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गये. इस बीच पदयात्रा में शामिल सेवा दल के कार्यकर्ता और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संध्या करीब 4:30 बजे मंदार तराई से पैदल बाराहाट की ओर रवाना हो गये. मालूम हो कि सेवादल में करीब 200 कार्यकर्ता पूरे बिहार से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे.
यात्रा से कांग्रेस पार्टी होगी मजबूत : तारीक अनवर
कांग्रेस के कद्दावर नेता तारीक अनवर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. सभी का जनसमर्थन हासिल हो रहा है. जल्द ही पूर्वजों का सपना साकार होगा. देश में घृणा व डर की राजनीति का अंत होगा. मौजूदा सत्ता देश को भ्रमित कर रहा है. देश में केवल जिम्मेदार पार्टी कांग्रेस बची है. जो सभी को साथ लेकर चलती है.
कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा पर भाजपा विधायक
कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा पर पूर्व मंत्री सह बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने तीखा प्रहार किया है. इस बावत विधायक ने कहा कि इस यात्रा में सिर्फ देश में नफरत फ़ैलाने और देश विरोधी गतिविधि में सक्रिय लोग जुड़ रहे है. और देश की एकता व अखंडता को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं.
गया में होगी यात्रा की समाप्ति : भक्त चरण
बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि यह पार्टी गरीब, किसान व वंचितों की है. सभी को उनका हक दिलाया जायेगा. आदिवासियों को भी उन्हें जंगल में अधिकार बनेगा. बिहार की यह यात्रा 1250 किलोमीटर चलकर बोधगा में समाप्त होगी. कहा कि मंदार की धरती सभी धर्म का प्रतिनिधित्व करती है. कहा कि देश खतरे में है. बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है. हम लोगों को निर्भिक होकर उनका हक दिलायेंगे.
बिहार में लौटेगा कांग्रेस का 80-90 वाला दौर : अखिलेश
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि कांग्रेसियों में मौजूद ऊर्जा को भांप लिया है. उन्होंने मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत हुआ है. जिस तरह कांग्रेस की बिहार में 1990 तक शासन रहा है, वह पुन: स्थापित होगा.
मंदिर नहीं गये खरगे, बिना पूजा किये लौटे
बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ हो गया. गुरुवार को इसकी शुरुआत करने खुद कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आए. बांका के मंदार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. लेकिन इस दौरान जिस तरह उनका कार्यक्रम तय किया गया था वो अचानक बदल गया और मंदार तराई स्थित अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में खरगे ने पूजा नहीं की. जिससे तमाम तैयारियां धरी ही रह गयी.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए