Live Updates

Auto Expo 2023: आम जनता के लिए खुला ऑटो एक्सपो, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

Auto Expo 2023 Update: ऑटो एक्सपो 2023 की विधिवत शुरुआत हो गई है. एक्सपो के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया. आज से ऑटो एक्सपो आम जनता के लिए शुरू हो गया है. गाड़ियों के इस सबसे बड़े मेले में कई छोटी-बड़ी कंपनियां शिरकत कर रहीं हैं. इसमें हर दिन नयी गाड़ियाें के मॉडल्स अनवील हो रहे हैं. इस बार ज्यादा फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर है. आइए जानते हैं आज क्या है खास-

विज्ञापन

दो जगह है ऑटो एक्सपो

ऑटो एक्सपो जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि इस आयोजन को दो जगह किया जा रहा है. एक आयोजन नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में है, जहां पर केवल कंपोनेंट शो है. यहां पर व्हीकल कंपोनेंट से संबंधित जानकारी और सामग्री देखने को मिलेगी. वहीं, दूसरा आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया गया है. यह ऑटो शो है, जहां पर आप शोकेस की गई कारों को देख सकेंगे. ऐसे में अगर आप नयी गाड़ियां देखना चाहते हैं, तो ग्रेटर नोएडा जाएं. आज के लिए ऑटो एक्सपो के टिकट की कीमत 750 रुपये है. अगर आप 14 और 15 जनवरी को यहां आते हैं तो कीमत 475 रुपये है, जबकि अंतिम तीन दिनों के लिए टिकट की कीमत 350 रुपये है.

ऑटो एक्सपो तक कैसे पहुंचें?

गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आनेवाले लोग सुरजपुर होते हुए परी चौक से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 100 मीटर के बाद बाईं ओर कट लेकर ऑटो एक्सपो वेन्यू पहुंच सकते हैं. जाम से बचने के लिए लोग सीधे मेट्रो से आ सकते हैं. आम जनता के लिए यह आयोजन 13 से 18 जनवरी तक रहेगा. यह हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगा. एक्सपो का समापन समय 14-15 जनवरी के लिए रात 8 बजे, 16-17 जनवरी के लिए शाम 7 बजे और 18 जनवरी के लिए शाम 6 बजे है.

कब तक है ऑटो एक्सपो? कहां मिलेगा टिकट?

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो को शुक्रवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. ऑटो एक्सपो 18 जनवरी तक चलेगा. मेट्रो स्टेशन के साथ पार्किंग स्थल पर इसके टिकट मिलेंगे. ऑटो एक्सपो के आयोजन स्थल पर सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है.

इन कंपनियों ने अपने मॉडल्स से उठाया पर्दा

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सबसे बड़े वाहन मेले यानी ऑटो एक्सपो में दुनियाभर की वाहन कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स से पर्दा हटा रही हैं. इस दौरान कई मॉडल्स को लॉन्च किया जा रहा है, तो कुछ मॉडल्स को अनवील किया जा रहा है. इनमें पॉपुलर कंपनियों की बात करें, तो मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स, किया मोटर्स, ह्युंडई मोटर्स ने अपने कई मॉडल्स पेश कर रही हैं.

ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का जलवा

ऑटो एक्सपो के पहले दो दिनों की तरह, तीसरे दिन यानी आज भी बड़ी कंपनियों के साथ स्टार्टअप कंपनियां भी अपने प्रॉडक्ट्स अनवील करेंगी. इनका फोकस मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और कमर्शियल गाड़ियों पर रहेगा.

आज से ऑटो एक्सपो आम जनता के लिए शुरू

Auto Expo 2023 LIVE Update: ऑटो एक्सपो 2023 की विधिवत शुरुआत हो गई है. एक्सपो के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया. आज से ऑटो एक्सपो आम जनता के लिए शुरू हो गया है. गाड़ियों के इस सबसे बड़े मेले में कई छोटी-बड़ी कंपनियां शिरकत कर रहीं हैं. इसमें हर दिन नयी गाड़ियाें के मॉडल्स अनवील हो रहे हैं. इस बार ज्यादा फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola