अक्षय कुमार की फिटनेस प्रभावित करती है मुझे : अमल

Updated at : 12 Oct 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिटनेस प्रभावित करती है मुझे : अमल

मैं हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करता हूं. छह दिन में तीन दिन कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करता हूं. इसमें एब्स और फंक्शनल ट्रेनिंग भी शामिल होता है. बाकी के दिन में कार्डियो के साथ साइड और ऑब्लिक ट्रेनिंग करता हूं. जिस तरह हफ्ते के छह दिनों को दो भागों में बांटा है, उसी तरह […]

विज्ञापन
मैं हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करता हूं. छह दिन में तीन दिन कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करता हूं. इसमें एब्स और फंक्शनल ट्रेनिंग भी शामिल होता है. बाकी के दिन में कार्डियो के साथ साइड और ऑब्लिक ट्रेनिंग करता हूं. जिस तरह हफ्ते के छह दिनों को दो भागों में बांटा है, उसी तरह हर दिन बॉडी के किसी विशेष हिस्से पर काम करता हूं. मंडे चेस्ट, एब्स और बैक पर काम करता हूं.
इन सभी की एक्सरसाइज एक-एक सेट से शुरू करता हूं, जो चार-चार सेट तक चलती है. इस पूरे एक्सरसाइज में 45 मिनट से एक घंटे का समय देता हूं. बुधवार शोल्डर, एब्स और लेग्स पर, ठीक इसी तरह सेट में एक्सरसाइज करता हूं. फ्राइडे मेरा आर्म्स डे रहता है. इसको मैं बहुत एन्जॉय करता हूं. इसमें एक सेट एब के लिए करता हूं और एक बाइसेप्स के लिए. इसके बाद एक सेट ट्राइसेप करता हूं.
मैं चार सेट एक घंटे में में करता हूं. फिर एक घंटे अलग-अलग वेरिएशन के साथ करता हूं. इस दिन के एक्सरसाइज को मैं बहुत एन्जॉय करता हूं. मंगल, गुरु और शनि को मैं कार्डियो एक्सरसाइज करता हूं. मैं जॉगिंग या रनिंग नहीं करता हूं, क्योंकि यह मेरी बॉडी को सूट नहीं करता है. मेरे मसल्स का जो घनत्व है, वह इससे कमज़ोर होता है. इसलिए एक्सपर्ट ने इसके लिए मना किया है. इसके बजाय लॉन्ग ब्रिस्क वाकिंग पांच किलोमीटर करता हूं. फिर साइड और ऑब्लिक एक्सरसाइज 20-25 मिनट तक करता हूं.
फेवरेट फिगर : कई ऐसे लोग हैं, जिनकी फिटनेस मुझे प्रेरित करती है. लेकिन पसंदीदा स्टार की बात करूं, तो मैं सिल्वेस्टर स्टेलोन का नाम लेना चाहूंगा. उनकी फिजिक कमाल की है. उनकी बॉडी में मॉल मास सही प्रतिशत में है. ऐसी बॉडी बहुत कम लोगों की देखने मिलती है.
बॉलीवुड में अक्षय कुमार मेरे फेवरेट स्टार हैं. वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं, जो बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड्स और सप्लीमेंट का इस्तेमाल नहीं करते. वह परदे पर हमेशा फिट और अलर्ट दिखते हैं. मैं उन्हीं की तरह नजर आना चाहता हूं और इसके लिए हमेशा प्रयास करता हूं.
बातचीत : उर्मिला कोरी, मुंबई
डायट में क्या
मेरा डायट बैलेंस्ड है. मेरे दिन की शुरुआत फ्रेश जूस से होती है. इसके बाद में नाश्ता लेता हूं. मेरे नाश्ते में मूसली, शहद और लो फैट मिल्क शामिल होता है. उसके बाद में वर्कआउट करने जाता हूं. वर्कआउट के बाद मैं एक केला और छह अंडों की सफेदी से बना ऑमलेट खाता हूं.
डेढ़ घंटे बाद मैं लंच लेता हूं. लंच में चार नाचनी के आटे से बनी रोटी, एक कप दाल, एक कप उबली हुई सब्जी और एक चिकन ब्रेस्ट लेता हूं. उसके बाद शाम के नाश्ते में मैं चिकन ब्रेस्ट सलाद और दो मेरी बिस्किट खाता हूं. तकरीबन 8 या साढ़े आठ बजे करीब एक नाचनी के आटे से बनी रोटी और चिकन ब्रेस्ट खाता हूं, फिर दो घंटे बाद रात में सोने से पहले चिकन ब्रेस्ट, सूप सब्ज़ियों के साथ मेरे डिनर में होता है. अपने पूरे दिन में मैं 4 लीटर पानी पीता हूं. पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है. मैं कोई विटामिन सप्लीमेंट नहीं लेता, बल्कि मैं इसके खिलाफ हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola