पतला होना है? तो खाएं और एक्सरसाइज करें.

Updated at : 10 Jan 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
पतला होना है? तो खाएं और एक्सरसाइज करें.

मोटापे से निजात पाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करतीं लेकिन कभी आप और कभी आपका मन इससे उब जाता है. यदि मोटापे से पीछा छुड़ाने के लिए सुबह शाम की एक्सरसाइज करना आपको समय बर्बाद करना लगता है? यदि अधिक एक्सरसाइज करने से आपको चक्कर आने लगते हैं तो यह लेख पढ़े और […]

विज्ञापन

मोटापे से निजात पाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करतीं लेकिन कभी आप और कभी आपका मन इससे उब जाता है. यदि मोटापे से पीछा छुड़ाने के लिए सुबह शाम की एक्सरसाइज करना आपको समय बर्बाद करना लगता है? यदि अधिक एक्सरसाइज करने से आपको चक्कर आने लगते हैं तो यह लेख पढ़े और एक्सरसाइज करने के मजे लें.

अक्सर महिलाएं पतले होने के चक्कर में खूब पसीना बहाती हैं जिसके कारण कई बार वह अधिक कमजोरी भी महसूस करती हैं. लेकिन हालिया हुए एक शोध के अनुसार, महिलाओं के लिए खाने के बाद एक्सरसाइज करना अधिक फायदेमंद होता है. जी हाँ, यह असल में महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग बॉडी मॉस के अनुसार होता है.

शोध की मजेदार और हैरानी वाली बात ये है कि पुरुष अगर खाना खाने से कुछ पहले एक्सरसाइज करें तो वे अधिक वसा जलाने में सक्षम हो सकते हैं. वहीं, महिलाओं के मामले में यह उल्टा है.

ऐसी महिलाएं जो एक्सरसाइज के घंटे भर बाद भोजन करती हैं, वास्तव में वे मोटापे को नियंत्रित करने की अपनी कोशिश को नाकाम करती हैं.

यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में महिलाओं और पुरुषों के एक समूह को शामिल किया. शोधकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों की शारीरिक संरचना अलग होती है और इसीलिए व्यायाम के समय का प्रभाव भी दोनों पर अलग होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola