मल में खून आने की समस्या
Updated at : 24 Dec 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

मदन एक पांच साल का बच्चा है, जिसे मल त्यागने में परेशानी होती है. कभी-कभी मल के साथ खून भी आ रहा था. उसकी मां के अनुसार मल के साथ एक या दो खून की बूंदें आती हैं. यह समस्या भी आजकल सामान्य हो गयी है. खून आमतौर पर काला या लाल होता है. ऐसा […]
विज्ञापन
मदन एक पांच साल का बच्चा है, जिसे मल त्यागने में परेशानी होती है. कभी-कभी मल के साथ खून भी आ रहा था. उसकी मां के अनुसार मल के साथ एक या दो खून की बूंदें आती हैं. यह समस्या भी आजकल सामान्य हो गयी है. खून आमतौर पर काला या लाल होता है. ऐसा इसके आंत के अलग-अलग हिस्सों से आने के कारण होता है.
कारण : यह समस्या कई कारणों से हो सकती है. यह मलद्वार में फिशर, बवासीर, पॉलिप, डिसेंट्री, इन्फेक्शन, बनावट में गड़बड़ी या इन्फ्लेमेट्री बॉवेल सिंड्रोम के कारण हो सकता है. आमतौर पर अधिकतर मामलों में इसका कारण बच्चों में इन्फेक्शन ही होता है.
जांच व उपचार : इस रोग के उपचार के लिए भी सबसे पहले इसके कारणों को जानना जरूरी होता है. इसके लिए सबसे पहले रोगी के रोगों के इतिहास की जानकारी ली जाती है. मल जांच भी करायी जाती है. उसके बाद कुछ अन्य जरूरी जांच जैसे-सीबीसी, लिवर टेस्ट, आंत की इंडोस्कोपी की जा सकती है.
ये सभी जांच किसी शिशु रोग विशेषज्ञ की देख-रेख में ही करानी चाहिए. अगर खून बहुत ज्यादा आ रहा हो, तो खून चढ़ाने की भी नौबत आ सकती है. खून अगर नहीं रुक रहा हो, तो आंत की सर्जरी भी करनी पड़ सकती है. अत: यदि इस प्रकार के कोई लक्षण िदखें, तो इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




