साबूदाने की खिचड़ी

नवरात्रों के व्रतों मेंज्यादातर लोग साबूदाना खाना पसंद करते हैं. हल्का और जल्दी बनने वाला आसान सा भोजन. इसमें स्टार्च की मात्रा होती है, जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखती है. हल्के मसालों में तैयार किया गया साबूदाना नवरात्रि में खाया जाता है. सामग्रीः -1 कप साबूदाना -1/2 कप मूंगफली (छीलकर हल्की भुनी […]
नवरात्रों के व्रतों मेंज्यादातर लोग साबूदाना खाना पसंद करते हैं. हल्का और जल्दी बनने वाला आसान सा भोजन. इसमें स्टार्च की मात्रा होती है, जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखती है. हल्के मसालों में तैयार किया गया साबूदाना नवरात्रि में खाया जाता है.
सामग्रीः
-1 कप साबूदाना
-1/2 कप मूंगफली (छीलकर हल्की भुनी हुई और कुटी हुई)
-2 बड़े चम्मच घी
-1 छोटा चम्मच जीरा
-3-4 साबुत लाल मिर्च (सूखी)
-एक टहनी साबुत लाल मिर्च
-दो छोटे सेंधा नमक (स्वादानुसार)
-एक छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
-एक बड़ा चम्मच हरा धनिया
-एक छोटा चम्मच हरी मिर्च (कटी हुई)
-एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
विधि
साबूदाना को धो कर पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें. ध्यान रखें की साबूदाना बड़े दानों वाला हो क्योंकि छोटे दानों वाला भीगने के बाद गल जाता है.
घंटे भर बाद इसे छन्नी में छान लें और एक मोटे सूती कपड़े पर एक घंटे के लिए फैलाकर छोड़ दें ताकि इसका पानी अच्छे से निकाल जाए, अन्यथा ये बनाते समय चिपकने लगेगा.
एक पैन में घी गर्म करें. और उसमें जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते को तड़का लगाएं. अब इसमें साबूदाना, मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर को एक साथ मिलाएं.
हल्की आंच पर अच्छे से मिलाते हुए साबूदाना पकाएं. थोड़ी देर पका लेने के बाद इसे आंच से उतार लें. चाहें तो ऊपर से नींबू का रस डालें या ऐसे ही गार्निशिंग करें. इसके लिए हरा धनिया और हरी मिर्च का इस्तेमाल करें.
लीजिए तैयार है आपकी साबूदाने की खिचड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




