सरसों का हर दाना है गुणकारी... जानें इसके लाभ

Updated at : 05 Apr 2015 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
सरसों का हर दाना है गुणकारी... जानें इसके लाभ

– सरसों के तेल में कपूर मिलाकर सिर में नियमित रूप से लगाने से बाल काले और मजबूत होते हैं. – दांतों में दर्द होने पर नमक में थोड़ा-सा सरसों का तेल लगाकर दांतो की मालिश करने से बहुत आराम मिलता है. यह नुस्खा दांतो को चमकदार भी बनाता है. – दाल पकाने से पूर्व […]

विज्ञापन
– सरसों के तेल में कपूर मिलाकर सिर में नियमित रूप से लगाने से बाल काले और मजबूत होते हैं.
– दांतों में दर्द होने पर नमक में थोड़ा-सा सरसों का तेल लगाकर दांतो की मालिश करने से बहुत आराम मिलता है. यह नुस्खा दांतो को चमकदार भी बनाता है.
– दाल पकाने से पूर्व कुछ बूंद सरसों का तेल उसमें डाल देने से दाल शीघ्र पक जाती है. इससे समय और गैस दोनों की बचत होती है.
– खुरदरे हाथों को मुलायम बनाने के लिए हाथों पर रोजाना सोते वक्त सरसों का थोड़ा-सा तेल मलें.
– नियमित रूप से सरसों के तेल की मालिश करके नहाने से सेहत अच्छी रहती है.
– पैरों के तलवों पर रात को सरसों का तेल मलने से आंखों की रोशनी तेज होती है और पैरों को आराम भी मिलता है.
– ताजे घाव पर सरसों का तेल मलने से खून बंद हो जाता है.
– सरसों के तेल का खाने में इस्तेमाल करने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है.
– आग से शरीर का कोई अंग जल गया हो तो जले पर सरसों का तेल लगाने से छाला या फफोला नहीं पड़ता.
– सरसों के तेल को कान में टपकाने से बादी के कारण उत्पन्न कान का दर्द समाप्त हो जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola