महिलाओं से अधिक पुरुषों को डायबिटीज का खतरा

Updated at : 09 Nov 2017 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं से अधिक पुरुषों को डायबिटीज का खतरा

नयी दिल्ली : एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकलकर सामने आया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को मधुमेह की आशंका अधिक होती है. शहरों की बात करें तो इस विश्लेषण में मुंबई और कोलकाता में मधुमेह के सर्वाधिक मामले सामने आये.विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) से पहले एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स ने 2014 से 2017 […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकलकर सामने आया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को मधुमेह की आशंका अधिक होती है. शहरों की बात करें तो इस विश्लेषण में मुंबई और कोलकाता में मधुमेह के सर्वाधिक मामले सामने आये.विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) से पहले एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स ने 2014 से 2017 के बीच पिछले साढ़े तीन साल में 63 लाख से अधिक नमूनों का विश्लेषण किया जिसमें सामने आया कि 21 फीसदी पुरुषों और 17.3 फीसदी महिलाओं में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक था.

एसआरएल की विज्ञप्ति के अनुसार 46-60 साल के आयुवर्ग में मधुमेह के सबसे ज्यादा मामले पाये गये और 71 फीसदी लोगों को रक्त शर्करा की शिकायत थी. शहरवार विश्लेषण की बात करें तो देश के अन्य शहरों की तुलना में मुंबई और कोलकाता में मधुमेह के सबसे ज्यादा मामले पाये गये. जिनकी संख्या क्रमश: 23.74 फीसदी और 22.07 फीसदी रही.

लैब के सलाहकार – आर एण्ड डी एण्ड मॉलीक्यूलर पैथोलोजी डॉ बी आर दास ने कहा, अगर मधुमेह इसी दर से बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में भारत मधुमेह की दृष्टि से चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की राजधानी बन जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola