World Kindness Day 2022: आज मनाया जा रहा है विश्व दयालुता दिवस, जानें इसका महत्व और इतिहास
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Nov 2022 6:43 AM
World Kindness Day 2022: विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत साल 1998 में वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट संगठन द्वारा की गई थी, जिसकी स्थापना 1997 के टोक्यो सम्मेलन में दुनिया भर के दयालु संगठनों द्वारा की गई थी. हर साल विश्व दयालुता दिवस 13 नवंबर को मनाया जाता है. यहां जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
World Kindness Day 2022: दुनियाभर में हर साल 13 नवंबर को विश्व दयालुता दिवस मनाया जाता है. ये एक खास दिन है, जब हम मानव जाति के एक खास विशेषता का जश्न मनाते हैं. दया की भावना हर मानव के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है.इसे अंग्रेजी में वर्ल्ड काइंडनेस डे कहा जाता है.
आपको बता दें कि विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत साल 1998 में वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट संगठन द्वारा की गई थी, जिसकी स्थापना 1997 के टोक्यो सम्मेलन में दुनिया भर के दयालु संगठनों द्वारा की गई थी. यह कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में मनाया जाता है. 2009 में, सिंगापुर ने पहली बार दिन मनाया इटली और भारत ने भी दिन मनाया. यूके में डेविड जमिलली ने दया दिवस ब्रिटेन की सह-स्थापना की है. 2010 में माइकल लॉयड-व्हाइट के अनुरोध पर एनएसडब्ल्यू फेडरेशन के पेरेंट्स और नागरिक संघ ने एनएसडब्ल्यू स्कूल कैलेंडर के बारे में एनएसडब्ल्यू विभाग के शिक्षा मंत्री को विश्व दया दिवस को अवगत कराने के लिए लिखा था.
कहते हैं कि दयालुता दिखाने वाले लोगों पर भगवान की असीम कृपा बनी रहती है. इस बात में भी सच्चाई है कि दया करने पर आत्म संतोष भी होता है. जॉन रस्किन ने दयालुता पर कहा था, ‘एक छोटे से विचार और थोड़ी सी दयालुता अक्सर बहुत अधिक पैसे से अधिक मूल्यवान होती है. दयालुता पर बड़े -बड़े महापुरुषों ने अक्सर अपने विचार रखे हैं.
इस दिन सबसे पहले आप सभी को शुक्रगुजार होना चाहिए भगवान का आपके पास यह सब चीज है जो शायद दूसरे के पास ना हो तो ऐसे में आपसे जितना हो सके दूसरों की मदद करें चाहे आप किसी गरीब रोगी कुपोषित लोगों की मदद कर सकते हैं या फिर बाहर बेसहारा जानवरों को खाना खिला कर भी उनकी मदद कर सकते हैं साथ ही यदि आप लोगों की और अधिक मदद करना चाहते हैं तो किसी भी एनजीओ के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं यकीन मानिए आपके मन को बहुत शांति मिलेगी और एक अलग ही तरीके का सुकून मिलेगा तो आप भी आज 13 नवंबर 2022 से वर्ल्ड काइंडनेस डे मनाना शुरू करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें. आपकी एक छोटी सी मदद अनेको लोगों की ज़िंदगी बदल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










