World Coconut Day 2025: घर पर ट्राई करें नारियल से तैयार ये स्पेशल स्वीट डिशेज

Updated:
विज्ञापन
World coconut day

Coconut ( AI Image)

World Coconut Day 2025 : नारियल से आप कई तरह की रेसिपी को तैयार कर सकते हैं. इस वर्ल्ड कोकोनट डे पर आप इन स्वीट रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

World Coconut Day 2025: हर साल 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे (World Coconut Day) मनाया जाता है. ये महत्वपूर्ण दिन हमें नारियल के महत्व, उसके स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक उपयोगिता की याद दिलाता है. नारियल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. नारियल की मदद से आप कई तरह की चीजों को तैयार कर सकते हैं और ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. वर्ल्ड कोकोनट डे के मौके पर आप कुछ रेसिपी जो नारियल से तैयार होती हैं को बना कर घर के लोगों को सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ रेसिपी आइडियाज. 

लड्डू करें तैयार 

Nariyal laddu (ai image)

नारियल से लड्डू को आमतौर से तैयार किया जाता है. इसे खासकर त्योहार पर तैयार किया जाता है. पर क्या आपने गुड़ के साथ बनी नारियल के लड्डू को ट्राई किया है? इसको आप आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप 2 कप कसा हुआ नारियल लें. एक कड़ाही में एक चम्मच घी को गर्म करें और इसमें नारियल को कम आंच पर लगातार चलाते रहें. जब ये हल्का रोस्ट हो जाए तब आप इसमें स्वादानुसार गुड़ को डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब अब आप इसमें एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर को मिक्स कर दें. मिश्रण जब गाढ़ा हो जाए तो इसे निकाल लें और हल्का ठंडा होने पर आप इससे लड्डू तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

हलवा बनाएं

Coconut halwa ( ai image)

आपने सूजी और आटे से बना हलवा तो जरूर खाया होगा इस बार मीठा में कुछ अलग ट्राई करना है तो आप नारियल से हलवा बना सकते हैं. इसके लिए आप एक कप नारियल को कद्दूकस कर लें. एक कड़ाही में घी डालें और नारियल को मिक्स करें. जब इससे खुशबू आने लगे और ये भुन जाए तब आप इसमें मावा को मिक्स करें और इसे चलाते रहें. कुछ देर पकाने के बाद आप इसमें कटे हुए काजू, बादाम और इलायची पाउडर को डाल दें. दूध और केसर को डालें और इसे पकाएं. अब आप इसे चलाते रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें आप स्वादानुसार चीनी को भी मिक्स कर दें. इसे अच्छे से पकाएं. जब ये तैयार हो जाए तो इसे निकाल लें और ऊपर से ड्राई फ्रूट भी डाल दें.

यह भी पढ़ें- Namkeen Sewai Recipe: मीठी नहीं, इस बार ट्राई करें सेवई की ये खास रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Kala Chana Recipe: मसालेदार काले चने से बढ़ाएं खाने का स्वाद, जानें बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola