ePaper

Namkeen Sewai Recipe: मीठी नहीं, इस बार ट्राई करें सेवई की ये खास रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Updated at : 24 Jul 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
namkeen sewai

namkeen sewai ( AI Image)

Namkeen Sevai Recipe: सुबह की जल्दी में नाश्ते को लेकर परेशान रहते हैं कि क्या बनाऊं, तो ये आर्टिकल आपके काम की है. अगर आप कुछ जल्दी से बनाना चाहते हैं तो आप नमकीन सेवई को बनाएं. इस डिश का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा.

विज्ञापन

Namkeen Sewai Recipe: सेवई का नाम जब हम सुनते हैं तो याद आता है मीठा पकवान जो आमतौर घरों में बनाया जाता है. मीठी सेवई तो आपने कई बार खाया होगा पर क्या आपने कभी नमकीन सेवई को ट्राई किया है? इस रेसिपी को आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं. इसका लाजवाब स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं नमकीन सेवई बनाने की विधि.

नमकीन सेवई बनाने के लिए सामग्री 

  • सेवई– 1 कप
  • तेल या घी
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
  • करी पत्ते- 8-10
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • मटर- 2-3 बड़े चम्मच  
  • गाजर- एक 
  • बीन्स- 3-4 बारीक कटा हुआ 
  • हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 

यह भी पढ़ें- Lauki Thepla Recipe: लौकी को दें नया ट्विस्ट, टिफिन या ब्रेकफास्ट में तैयार करें ये खास थेपला रेसिपी

नमकीन सेवई बनाने की विधि 

  • नमकीन सेवई की रेसिपी बनाने के लिए आप एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल को गर्म करें और इसमें सेवई को हल्का सुनहरा होने तक भुन लें. जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए तब आप इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  • अब कड़ाही में तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तब आप इसमें राई और जीरा डालें. अब आप इसमें करी पत्ते, मूंगफली और हरी मिर्च को डालें और इसे फ्राई करें. अब इसमें आपको बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर भुनना है.
  • अब इसमें आप कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटा गाजर, टमाटर, बारीक कटे हुआ बीन्स को डालें. अब इसमें मटर को डालें. नमक, गरम मसाला और हल्दी को डालें और मिक्स करें. जब सब्जी अच्छे से पक जाए तब आप इसमें एक और आधा कप पानी को मिक्स करें. पानी में उबाल आने दें. फिर इसमें आप भुनी हुई सेवई डालें. इसको आप ढककर मध्यम आंच पर पकने दें जब तक सेवई सॉफ्ट हो जाएं और पानी सूख जाए. अब आप इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ धनिया को डाल दें. इसके ऊपर नींबू का रस डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Chana Dal Laddu: हर खुशी के मौके को बनाएं खास, चना दाल से तैयार करें स्वाद से भरपूर लड्डू 



विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola