Chana Dal Laddu: हर खुशी के मौके को बनाएं खास, चना दाल से तैयार करें स्वाद से भरपूर लड्डू 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 23 Jul 2025 1:02 PM

विज्ञापन

chana dal laddu ( AI Image)

Chana Dal Laddu: लड्डू एक ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनते हैं मुंह में पानी आ जाता है. इस मिठाई को अक्सर खास मौकों पर बनाया जाता है. चना दाल से बने लड्डू आपको बहुत पसंद आएंगे.

विज्ञापन

Chana Dal Laddu: त्योहारों की मिठास हो या फिर कुछ मीठा खाने का मन लड्डू एक ऐसी मिठाई है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. लड्डू को कई चीजों से बनाया जाता है और बेसन से बने लड्डू को आमतौर पर घरों में बनाया जाता है. अगर आप भी मीठे में कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो आप चना दाल से लड्डू बना सकते हैं. ये लड्डू खाने में बहुत ही टेस्टी और कम चीजों की मदद से आसानी से तैयार हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं चना दाल से लड्डू बनाने का आसान तरीका. 

चना दाल लड्डू बनाने के लिए सामग्री 

  • चना दाल- 1 कप
  • घी- एक कप
  • चीनी पाउडर- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • बारीक कटे हुए बादाम- 2 चम्मच 
  • बारीक कटे हुए काजू – 2 चम्मच 

यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा

चना दाल लड्डू बनाने की विधि (Chana Dal Laddu Recipe)

  • चना दाल लड्डू बनाने के लिए चना दाल को अच्छे से धोकर कुछ घंटे के लिए भिगो दें.
  • अब पानी निकालकर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें घी डालें. अब इसमें आप चना दाल के पेस्ट को फ्राई करें. इसे लगातार चलाते हुए फ्राई करना है जब तक ये हल्का क्रन्ची और सुनहरा रंग का न हो जाए.
  • जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए तब आप इसमें इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए काजू और बादाम को मिक्स कर दें. अब आप इसे चलाएं और पाउडर की हुई चीनी को मिक्स कर दें.
  • अब आप इसे लगातार चलाते रहें. जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे उतार लें और हल्का ठंडा हो जाने पर आप इससे आप लड्डू को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Special Recipe: व्रत या त्योहार में कुछ मीठा खाने का है मन, तो साबूदाना से बनाएं ये खास रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola