Lauki Thepla Recipe: लौकी को दें नया ट्विस्ट, टिफिन या ब्रेकफास्ट में तैयार करें ये खास थेपला रेसिपी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 24 Jul 2025 11:03 AM

विज्ञापन

lauki thepla ( AI Image)

Lauki Thepla Recipe: ब्रेकफास्ट में अगर आप पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो आप लौकी थेपला को ट्राई करें. थेपला एक गुजराती पकवान है जिसे आटा और कुछ मसालों से तैयार किया जाता है. इस आर्टिकल से जानते हैं लौकी थेपला बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Lauki Thepla Recipe: थेपला गुजरात की एक फेमस डिश है. इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है और इस रेसिपी को अब अन्य जगहों पर भी लोग बनाते हैं. थेपला को आप आसनी से सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं या फिर बच्चों और ऑफिस के लिए टिफिन में भी दे सकते हैं. अगर आप कुछ हेल्दी बनाने की सोच रहे हैं तो आप लौकी थेपला को जरूर ट्राई करें. अक्सर बच्चे लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं ऐसे में आप इस रेसिपी को बनाएं. ये बच्चों के साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आएगी. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

लौकी थेपला बनाने के लिए सामग्री 

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • लौकी- 1 कप
  • बेसन – आधा कप 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच 
  • दही- 2 बड़े चम्मच 
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल

यह भी पढ़ें- Chana Dal Laddu: हर खुशी के मौके को बनाएं खास, चना दाल से तैयार करें स्वाद से भरपूर लड्डू 

लौकी थेपला बनाने की विधि 

  • लौकी थेपला की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें और इसमें बेसन को मिक्स करें. अब एक लौकी को लें और छिलका छील लें. इसे कद्दूकस कर लें. अब कद्दूकस की हुई लौकी को आटे में डालें.
  • अब बारीक कटा हरा धनिया, बारीक हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसमें आप जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला को डालें.
  • अब इसमें आप दही को डालें और मिक्स करें. थोड़ा सा तेल डालकर आटा को गूंथ लेना है.
  • अब तैयार आटे से लोई लें और सूखा आटा लगाकर बेलन से रोटी के जैसे थेपला को बेल लें.
  • अब एक तवे को गर्म करें और इस पर आप थेपला को डालें और इसे आप पकाएं. अब आप इसमें थोड़ा सा तेल डालें और इसे फिर दूसरी साइड से पलट दें. इसे अच्छी तरह से पकाएं और फिर प्लेट में निकाल लें. इसे आप अचार के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Special Recipe: व्रत या त्योहार में कुछ मीठा खाने का है मन, तो साबूदाना से बनाएं ये खास रेसिपी


विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola