Oats Methi Chilla: ठंड के मौसम में ओट्स और मेथी से बनाएं स्वादिष्ट चीला, जानिए बनाने का आसान तरीका

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Oats Methi Chilla (AI Image)

Oats Methi Chilla: सर्दियों में अगर आपको भी मेथी के पत्तों से बने डिशेज खाना पसंद है तो नाश्ते में आप ओट्स मेथी चीला को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं ओट्स मेथी चीला को तैयार करने का तरीका.

विज्ञापन

Oats Methi Chilla: ठंड के मौसम में लोग मेथी के पत्तों से बने पकवान खाना पसंद करते हैं. इस सीजन में लोग खासकर मेथी के पराठे नाश्ते में बनाना और खाना पसंद करते हैं. अगर हर बार पराठे खाकर आपका भी मन भर गया है तो आप नाश्ते में ओट्स मेथी चीला बना सकते हैं. ये बनाने में भी आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं ओट्स मेथी चीला बनाने की आसान विधि. 

ओट्स मेथी चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ओट्स- 1 कप 
  • मेथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच 

ओट्स मेथी चीला को कैसे तैयार करें?

  • ओट्स मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सी जार में ओट्स को डालकर पीस लें. इसे आप एक बर्तन में डाल दें. 
  • अब इसमें कटी हुई मेथी, प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती को डाल दें. इसके बाद बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें. 
  • फिर पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. 
  • अब आप तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा लें. इसके बाद एक बड़े चम्मच की मदद से आप घोल को तवे पर डालें और इसे गोल आकार में फैला लें. एक चम्मच तेल डाल दें और चीला को दोनों तरफ से पका लें. इस तरीके से आप बचे हुए घोल से सारे चीला को तैयार कर लें. 
  • ओट्स मेथी चीला को हरी चटनी, अचार या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola