बार-बार फूल रहा है बाथरूम का दरवाजा? पानी से बचाने के ये तरीके आएंगे काम

Updated:
विज्ञापन

बाथरूम का दरवाजा

बाथरूम में नमी और पानी के कारण दरवाजों का फूलना एक आम परेशानी है. जानें कैसे आप कुछ आसान सावधानियों और उपायों से अपने बाथरूम के दरवाजे को खराब होने से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

Bathroom Door Swelling: बाथरूम में पानी और नमी की वजह से दरवाजे का निचला हिस्सा फूलना आम परेशानी है. समय रहते कुछ आसान सावधानियां अपनाकर दरवाजे को ज्यादा खराब होने से बचाया जा सकता है. जानिए पानी से बचाव और दरवाजे की देखभाल के आसान तरीके.

बाथरूम का दरवाजा अगर नीचे से फूलने लगा है, किनारों से परत निकल रही है या दरवाजा बंद करने में दिक्कत हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. अक्सर इसकी वजह बाथरूम में मौजूद पानी और लगातार बनी रहने वाली नमी होती है. खासकर लकड़ी, प्लाई या पार्टिकल बोर्ड के दरवाजे नमी जल्दी सोख लेते हैं और धीरे-धीरे फूलने लगते हैं.

पानी को दरवाजे तक पहुंचने से रोकें

सबसे पहले यह देखें कि नहाते समय पानी दरवाजे के नीचे तक तो नहीं पहुंच रहा. बाथरूम के फर्श पर जमा पानी को जल्द साफ करें. अगर पानी बार-बार दरवाजे के पास आता है, तो शॉवर एरिया और दरवाजे के बीच छोटा पार्टिशन या ड्राई एरिया बनाने से मदद मिल सकती है.

निचले हिस्से की सीलिंग कराएं

दरवाजे का सबसे कमजोर हिस्सा उसका निचला किनारा होता है. यहां से पानी अंदर जाने का खतरा ज्यादा रहता है. अगर किनारे पर पेंट या लैमिनेट उखड़ गया है, तो उसे ठीक करवाकर वाटर-रेसिस्टेंट सीलेंट से सील कराएं. जरूरत के हिसाब से PVC एज बैंडिंग जैसी व्यवस्था भी कराई जा सकती है.

बाथरूम में नमी न रहने दें

सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि बाथरूम की भाप भी दरवाजे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए नहाने के बाद एग्जॉस्ट फैन चलाएं और संभव हो तो कुछ देर दरवाजा या खिड़की खुली रखें. इससे अंदर की नमी बाहर निकलने में मदद मिलेगी.

पेंट या फिनिश पर ध्यान दें

अगर दरवाजे की सतह पर पेंट या लैमिनेट निकलने लगा है, तो तुरंत मरम्मत कराएं. खुली सतह पर नमी आसानी से पहुंचती है और नुकसान अंदर तक बढ़ सकता है. जरूरत पड़ने पर वाटर-रेसिस्टेंट फिनिश दोबारा कराई जा सकती है.

ज्यादा फूल गया है तो क्या करें?

अगर दरवाजा थोड़ा ही फूला है, तो उसे अच्छी तरह सुखाकर खराब हिस्से की मरम्मत और सीलिंग कराई जा सकती है. लेकिन अगर दरवाजा बहुत ज्यादा टेढ़ा हो गया है, परतें अलग होने लगी हैं या अंदर का मटेरियल बुरी तरह फूल चुका है, तो सिर्फ पेंट कराने से समस्या खत्म नहीं होगी. ऐसी स्थिति में किसी कारीगर से जांच करवाकर मरम्मत या दरवाजा बदलने का फैसला लेना बेहतर है.

नया दरवाजा लगवा रहे हैं तो बाथरूम के लिए नमी-रोधी मटेरियल जैसे WPC या PVC पर भी विचार किया जा सकता है. इससे बार-बार होने वाली पानी और नमी की परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंं: घंटों बैठने की आदत से परेशान? Standing Desk से ज्यादा असरदार है ये आसान तरीका


विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola