ePaper

Mooli Cutlet Recipe: टेस्ट में बेस्ट है विंटर स्पेशल मूली कटलेट, झटपट बनाकर जरूर करें ट्राई  

Updated at : 02 Jan 2026 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
Winter Special Mooli Cutlet Recipe

मूली कटलेट रेसिपी (Image - Gemini)

Mooli Cutlet Recipe: जाड़े के दिनों में मिलने वाली मूली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. स्वास्थ्य के साथ टेस्ट का आनंद लेने के लिए आप एक बार मूली कटलेट जरूर खाकर देखें. इसे आप घर पर मिनटों में बना सकते हैं.

विज्ञापन

Mooli Cutlet Recipe: जाड़े के दिनों में मिलने वाली मूली न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि इससे सेहत संबंधी कई सारे फायदे भी हैं. ऐसे में सर्दियों के मौसम में ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक आप मूली से बनी कई सारी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. वैसे तो आपने मूली के पराठे समेत इससे बनी कई सारी चीजें खाई होंगी लेकिन मूली का कटलेट नहीं खाया होगा. इस कटलेट को आप शाम की चाय के साथ खा सकते हैं. इस स्नैक्स का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को बहुत पसंद आता है. बिना देर किए जानते हैं टेस्टी मूली कटलेट बनाने के रेसिपी.

मूली कटलेट बनाने की सामग्री

  • मूली – 2 कप (कद्दूकस)
  • आलू – 2 मीडियम साइज (उबले हुए)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

इसे भी पढ़ें: Snacks for Office Party: ऑफिस पार्टी के लिए बेस्ट स्नैक्स आइडियाज, खाने वाले भूल नहीं पाएंगे स्वाद

मूली कटलेट बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को कद्दूकस करके उसका पानी अच्छे से निचोड़ लें.
  • फिर एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई मूली, मैश किए हुए आलू, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और बाकी बचे सभी मसालों को डाल लें.
  • इसके बाद आप इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह गूंध लें.
  • अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर कटलेट के शेप में टिक्की बनाकर तैयार कर लें.
  • फिर आप कढ़ाई में तेल गर्म करके इसमें इन कटलेट को एक-एक करके डीप फ्राई कर लें.
  • लीजिए आपके टेस्टी मूली के कटलेट तैयार हो चुके हैं.
  • इसे आप धनिया-पुदीना की चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Masala Khakhra Recipe: स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है मसाला खाखरा, बहुत सिंपल है बनाने की रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Evening Snacks Ideas For Kids: हर रोज की शाम को बनाएं खास, बच्चों के लिए तैयार करें ये टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स 

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola