Methi Puri Recipe: ठंड के मौसम में तैयार करें स्पेशल रेसिपी, बनाएं टेस्टी मेथी पूरी

Methi puri ( AI Image)
Methi Puri Recipe: ठंड के मौसम में हरी ताजी मेथी के पत्तों से आप मेथी पूरी को बनाएं. इस पूरी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं मेथी पूरी की रेसिपी.
Methi Puri Recipe: सर्दियों के दिनों में मेथी के पत्तों से कई रेसिपी को बनाया जाता है. मेथी के पत्तों से मेथी के पराठे, साग, सब्जी को बनाया जाता है और ठंड के मौसम में अधिकतर लोग चाव से इनका सेवन करते हैं. आप मेथी से कुछ अलग रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो आप मेथी पूरी को बना सकते हैं. आप इस पूरी को नाश्ते, लंच या डिनर में बना सकते हैं. आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. इसका स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाएंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मेथी पूरी को बनाने का तरीका.
मेथी पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा – 2 कप
- मेथी के पत्ते – 1 कप बारीक कटे हुए
- अजवाइन- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
यह भी पढ़ें- Patta Gobhi Chilla Recipe: नाश्ते में बेसन और पत्ता गोभी से बनाएं लाजवाब चीला, जानिए आसान रेसिपी
मेथी पूरी को कैसे तैयार करें?
- मेथी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को धो लें और इसे बारीक काट लें. अब आप एक बर्तन में आटा को लें. अब इसमें आप मेथी के पत्तों को डालें.
- अब आप इसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और दो चम्मच तेल को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- अब आप पानी डालकर आटा को गूंथ लें. आटा को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें. अब आप कड़ाही को गर्म करें और कड़ाही में तेल को डालें.
- अब आप आटे से छोटे-छोटे लोई को बनाएं और बेलन से पूरी को बेल लें और गर्म तेल में डालकर इसे फ्राई कर लें. मेथी पूरी को आप आलू की सब्जी और अचार के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










