Aloo Gobhi Matar Paratha: ठंड में गरमा-गरम पराठे का लेना है मजा, तो नाश्ते या लंच में बनाएं आलू गोभी मटर पराठा

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Jan 2026 7:46 AM

विज्ञापन

Aloo Gobhi Matar Paratha (AI Image)

Aloo Gobhi Matar Paratha: नाश्ते में आप भी तैयार करना चाहते हैं स्वादिष्ट पराठे तो सर्दियों में जरूर ट्राई करें आलू गोभी मटर पराठा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आलू गोभी मटर पराठा को बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Aloo Gobhi Matar Paratha: ठंड का मौसम आते ही घर में कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं और इन पराठों की खुशबू हर किसी के मन को लुभाती है. इस मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाया जाने वाला आलू गोभी मटर पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आलू गोभी मटर पराठा को दही, हरी चटनी, अचार या मक्खन के साथ परोस सकते हैं. 

आलू गोभी मटर पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • फूलगोभी- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) 
  • नमक- स्वादानुसार
  • आलू- 2 (उबले हुए)
  • मटर- आधा कप (उबले हुए)
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हींग- चुटकी भर 
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

आलू गोभी मटर पराठा को कैसे तैयार करें?

  • आलू गोभी मटर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप आटा में नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच तेल को डाल दें. इसमें आप जीरा, हींग और बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटा प्याज डालकर भूनें. 
  • फिर आप इसमें कद्दूकस की हुई गोभी को डाल दें और पका लें. इसके बाद आप उबले हुए मटर और आलू को मैश करके डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • अब आप धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला को डाल दें. स्वादानुसार नमक डाल दें मसालों को अच्छे से पका लें. ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें. मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें. 
  • आटे से छोटी लोई बनाकर उसे थोड़ा बेल लें और बीच में एक बड़ा चम्मच तैयार मिश्रण का डाल दें. लोई को बंद करके हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें. 
  • तवा को गर्म करें और पराठे को तवे पर डाल दें. पराठा जब दोनों तरफ से पक जाए तब घी या तेल लगाकर पराठे को सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola