Baby Smile While Sleeping: नींद में क्यों स्माइल करते हैं बच्चे, जानिए इसके पीछे की वजह

Updated at : 29 Nov 2025 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Why do babies smile in their sleep

(Image- AI Generated)

Baby Smile While Sleeping: आपने भी नवजात शिशु को सोते समय मुस्कुराते हुए देखा होगा. बच्चे की इस प्यारी स्माइल को सबसे पहले माता-पिता ही नोटिस करते हैं. उन्हें लगता है कि बच्चा नींद में कोई सपने देख कर स्माइल कर रहा है. जबकि इसके पीछे का विज्ञान अलग है.

विज्ञापन

Baby Smile While Sleeping: नवजात शिशु को अक्सर ही सोते वक्त मुस्कुराते हुए देखा जाता है. इस स्माइल को देखकर अगर आपको लगता है कि यह कोई मैजिक है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बच्चे का नींद में मुस्कुराना बिल्कुल सामान्य बात है. यह बच्चे की पहली प्यारी हरकतों में शामिल है कि जिले सबसे पहले माता-पिता ही नोटिस करते हैं. चलिए आपको बताते हैं बच्चे की इस स्माइल का राज क्या है.

स्माइल का कारण

नवजात बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है वैसे-वैसे उसका नर्वस सिस्टम मजबूत होता है. उसी दौरान बच्चा सोशल स्माइल देना शुरू करता है. जब बच्चा जाग रहा होता है तब वह इस तरह की मुस्कान देता है. खासकर इस तरह की मुस्कान बच्चा अपने माता-पिता के चेहरे, आवाज या फिर स्पर्श पर देता है.

शुरुआती मुस्कान

बच्चा जब सोते समय स्माइल करता है तो इसकी वजह है कि वह नींद में अलग-अलग चरणों के बीच बदल रहा होता है. इस दौरान बच्चे के चेहरे की मांसपेशियां हल्की थरथरा सकती है, जिस कारण एक नरम प्यारी की मुस्कान बनती है. कहा जाता है कि शुरुआती मुस्कान बच्चों को चेहरे के भावों का अभ्यास करवाती हैं.

दिमागी विकास का संकेत

अब आप जब कभी सोते समय किसी नवजात को मुस्कुराते हुए देखें तो उस पल का आनंद उठाएं. ध्यान रहे कि बच्चे की यह स्माइल उसके दिमागी विकास का ही संकेत है. यह स्माइल एक इशारा है कि बच्चा बिल्कुल सही तरीके से बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: Baby Health Tips: छोटे बच्चों की देखभाल के लिए आपको पता होने चाहिए ये जरूरी टिप्स, सर्दियों में भी रहेंगे टेंशन फ्री

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola