Basil Leaves: क्या होगा जब आप हर सुबह चबाने लगेंगे तुलसी के पत्ते? जान लें इसके चमत्कारी फायदे

Updated:
विज्ञापन
basil leaves benefits

AI generated image

Basil Leaves: अगर आप हर सुबह तुलसी के पत्तों की नहीं चबाते है तो यह आपको काफी बड़ी गलती है. नियमित तौर पर तुलसी के पत्तो को चबाने से आपके शरीर को कई तरह के चमत्कारी फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Basil Leaves: हम हर सुबह तुलसी के पौधे की पूजा तो करते ही हैं लेकिन क्या आपको पता है जब आप हर सुबह इसके पत्तों को चबाना शुरू करते हैं तो आपको कई तरह के फायदे होते हैं. हमारे आयुर्वेद में भी तुलसी के पत्तों को काफी ज्यादा फायदेमंद और चमत्कारी बताया गया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको होते हैं हर सुबह तुलसी के पत्तों की चबाने की वजह से. चलिए जानते हैं विस्तार से.

बेहतर इम्युनिटी

तुलिस के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. जिस वजह से जब आप इसे हर सुबह चबाना शुरू करते हैं तो आपकी इम्युनिटी बेहतर होती चली जाती है. जब आपकी इम्युनिटी बेहतर हो जाती है तो आपको सर्दी, खासी और बार-बार बुखार आने की समस्या से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

स्ट्रेस से छुटकारा

तुलसी के पत्तों को हर सुबह चबाना शुरू करते हैं तो आपका तनाव कम होता है. अगर आप काफी ज्यादा तनाव में रहते हैं तो आपको कुछ दिनों तक तुलसी के पत्तों को चबाकर देखना चाहिए.

दिमाग को करता है तेज

जब आप नियमित तौर पर तुलसी के पत्तों को चबाना शुरू करते हैं तो इससे आपका दिमाग तेज हो सकता है. केवल यहीं नहीं, यह आपकी मेमोरी और फोकस करने की कैपेसिटी को भी बेहतर करता है.

ये भी पढ़ें: Benefits of Jamun: जामुन का सेवन इन लोगों के लिए वरदान, बाजार में दिखे तो खरीद लें

पेट के लिए फायदेमंद

जब आप नियमित तौर पर तुलसी के पत्तों को चबाना शुरू करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. तुलसी के पत्तों को चबाने से आपको कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है.

बेहतर स्किन क्वालिटी

जब आप रेगुलर बेसिस पर तुलसी के पत्तों को चबाना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन क्वालिटी बेहतर हो जाती है. अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको तुलसी के पत्तों को जरूर चबाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Signs of Kidney Damage: भूलकर भी शरीर के इन हिस्सों में हो रही दर्द को न करें नजरअंदाज, किडनी खराब होने की तरफ करते हैं इशारा

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola