ePaper

Vastu Tips: रक्षाबंधन में बहन के लिए ये गिफ्ट हो सकते हैं 'मनहूस'! खूबसूरत रिश्ते में आ सकती है दरार

Updated at : 25 Jul 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for rakshabandhan gifting

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन को तोहफे में नहीं देना चाहिए. तोहफे में इन चीजों को देना कई बार काफी ज्यादा मनहूस हो सकता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें एक भाई को कभी भी गलती से भी तोहफे में अपनी बहन को नहीं देना चाहिए. माना जाता है तोहफे में इन चीजों को देना शुभ नहीं होता है और कई बार इन चीजों को देने की वजह से जीवन में परेशानियां तो आती ही है बल्कि बहन के साथ रिश्ता टूट भी सकता हैं. कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है और ऐसे में आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको रक्षाबंधन के दिन भूलकर भी अपनी बहन को नहीं देना चाहिए.

काले रंग के कपड़े तोहफे में न दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी रक्षाबंधन के दौरान अपनी बहन को काले रंग के कपड़े तोहफे में नहीं देने चाहिए. मान्यताओं के अनुसार काला रंग दुख, परेशानी और निगेटिविटी का प्रतीक होता है. माना जाता है जब आप इस रंग के कपड़े तोहफे में देते हैं तो इससे काफी बुरी और अशुभ एनर्जी पैदा होती है. कई बार काले रंग के कपड़े तोहफे में देने से रिश्ता टूट सकता है और साथ ही जीवन में दुख भी आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

तोहफे में न दें परफ्यूम

रक्षाबंधन के दिन आपको अपनी बहन को तोहफे में परफ्यूम देने से बचना चाहिए. इसके पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि कई तरह के गंध निगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि जीवन में कोई मुसीबत आए तो आपको तोहफे में अपनी बहन को परफ्यूम देने से बचना चाहिए.

तोहफे में न दें घड़ी

मान्यताओं के अनुसार घड़ी या फिर समय का संबंध शनि देव से होता है ऐसे में आपको इसे भी तोहफे में अपनी बहन को नहीं देना चाहिए. अगर आप गलती से भी तोहफे में घड़ी देते हैं तो इसकी वजह से कुंडली में शनि दोष लग सकता है या फिर अन्य तरह की मुसीबतें जीवन में आ सकती है. मान्यताओं के अनुसार कई बार घड़ी रुक जाती है जिस वजह से रिश्ता खत्म भी हो सकता है.

तोहफे में न दें कांच का सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार तोहफे में कांच की चीजें देना काफी ज्यादा अशुभ हो सकता है. कांच की चीजें काफी ज्यादा नाजुक होती हैं जिस वजह से अगर आप इन्हें तोहफे में अपनी बहन को देते हैं तो आप दोनों का रिश्ता टूट भी सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कपूर का छोटा सा टुकड़ा आपको दिलाएगा वास्तु दोषों से छुटकारा और बदलेगा किस्मत, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola