ePaper

Weight loss Tips : अगर आप भी बिना वर्कआउट किए वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Updated at : 17 Jan 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Orange For Weight Loss

Orange For Weight Loss

Weight loss Tips : आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और प्रभावी ट्रिक्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बिना मेहनत किए अपना वजन कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Weight loss Tips : आजकल वजन घटाना लोगों के लिए चुनौती बन गया है. खासकर तब जब आपको वर्कआउट करने का समय नहीं मिल पा रहा हो. हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिना वर्कआउट किए भी आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं.आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और प्रभावी ट्रिक्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बिना मेहनत किए अपना वजन कम कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कैसे बिना वर्कआउट किए कैसे आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं.

  • कैलोरी पर दें ध्यान : अपने शरीर से ज्यादा कैलोरी का सेवन न करें. जितनी कैलोरी बर्न हो सके उतना ही सेवन करें.
  • छोटी प्लेट में खाएं: यह एक प्रभावी साइकोलॉजिकल ट्रिक है. छोटी प्लेट में खाना रखने से आप कम खाकर भी संतुष्ट हो जाते हैं और ओवरईटिंग से बच सकते हैं.
  • धीरे-धीरे चबाकर खाएं: जब आप खाने को अच्छे से चबाकर खाते हैं तो पेट जल्दी भरता है और ओवरइटिंग नहीं होती. इससे शरीर में कम कैलोरी जाती है जो वजन घटाने में मददगार है.
  • प्रोटीन से भरपूर लें आहार: प्रोटीन को पचाने के लिए शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है जिससे मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है.
  • हेल्दी फैट्स का सेवन करें: नट्स, सीड्स, एवोकैडो और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट्स को अपनी डाइट में शामिल करें. ये लंबे समय तक पेट भरने का एहसास देते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं.
  • अनहेल्दी फूड्स से दूर रहें: स्वीट स्नैक्स, चॉकलेट, पेस्ट्री, चिप्स और जंक फूड्स को अपने घर से बाहर रखें. इन्हें रखने से आप इन्हें खाने से बच सकते हैं और वजन बढ़ने से बचेंगे.
  • शराब और सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बनाएं: शराब, पैकेज्ड जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे शुगर से भरपूर ड्रिंक्स को अपनी डाइट से बाहर करें. ये अत्यधिक कैलोरी और शुगर देते हैं और वजन बढ़ने का कारण बनते हैं.

Also Read : MaKhana For Weight Loss : अगर आपको भी दिखना है स्लिम तो रोज रात को खाये दूध और मखाना, मिलेगा अचूक फायदा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola