टाइफाइड से चाहते हैं बचाव, तो अभी अपने लाइफस्टाइल में लाएं ये बदलाव
बदलते मौसम के साथ टाइफाइड की समस्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है, अगर आप इस बीमारी से बचाव चाहते हैं तो अभी अपने लाइफस्टाइल में लाएं ये बदलाव.
टाइफाइड एक तरह का बैक्टिरीयल इन्फेक्शन है, यह साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया से होता है जो शरीर में जाते ही दुगनी तेजी से बढ़ कर रक्तप्रवाह में फैलने लग जाता है, खासकर उनके शरीर में जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है. ये बीमारी ज्यादातर मॅानसून और पतझड़ के मौसम में होती है और ऐसे में आपको अपने खान-पान का सही तरीके से ध्यान रखना बेहद जरुरी है. टाइफाइड एक ऐसी बीमारी है जो सही खानपान से ठीक हो सकती है, ऐसे में ये हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप टाइफाइड से बचाव कर सकते हैं.
कार्बोहाइड्रेट का सेवन
ऐसे भोजन खाएं जिसमें कार्बोहाइड्रट की मात्रा ज्यादा हो जैसे खिचड़ी, उबले हुए आलू, ओट्स, या फिर मसूर की दाल, ये आपकी इम्युनिटी को बढ़ाएंगे जिससे आपको टाइफाइड से लड़ने में मदद मिलेगी.
सूप का सेवन करें
आप अपने सेहत का ध्यान रखने के लिए विभिन्न सब्जियों का सूप भी बना कर पी सकते हैं जैसे कि पालक, गाजर, या फिर चुकंदर, इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा.
कम मसाले वाले भोजन
अगर आप ज्यादा मसाले वाले खाने खाते हैं तो इसे कम कर दें क्योंकि ज्यादा स्पाइसी या ऑइली खाना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
खुद को रखे हाइड्रेटेड
सेहत का सबसे अच्छे तरीके से ध्यान रखने के लिए कम से कम दिन भर में 2.5-3 लीटर पानी पीना जरुरी है, इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी. आप नारियल पानी, लाइम जूस, या फिर छाछ भी बना कर पी सकते है.
बॉयल्ड भोजन खाएं
ऐसे भोजन खाएं जो आपका शरीर आसानी से डाइजेस्ट कर सके, जैसे कि दाल-चावल, खिचड़ी, दलिया. आप चाहें तो खाने में हल्दी को भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि वो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है.
इन फलों को खाने से बचें
टाइफाइड में अक्सर लोगों को खांसी और सर्दी की समस्या होती है. ऐसे में सेब, पपीता, कीवी, चीकू जैसे फलों का सेवन न करें क्योंकि, ये आप की खांसी की समस्या को बढ़ा सकते हैं.
इन खाने की चीज़ों का न करें सेवन
अगर आप को टाइफाइड की बीमारी हो चुकी है या आप में उसके लक्षण हैं तो पत्ता गोभी, राजमा, शलजम, छोले, बीन्स जैसे खानों का सेवन न करें, क्योंकि इनसे आप को गैस की समस्या हो सकती है.
डेयरी प्रोडक्टस का करें सेवन
आप चाहें तो टाइफाइड से बचाव के लिए डेयरी प्रोडक्टस का सेवन कर सकते हैं जैसे कि दही, चीज़, बटर लेकिन ध्यान रहे कि इनका सेवन आप सही मात्रा में करें.
नियमित दवा और जांच
टाइफॉइड में सही समय में पर अपनी दवाइयां लें और साथ ही अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें ताकि आपका इलाज सही तरीके से हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










